एक्सप्लोरर

BCCI ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति को किया बर्खास्त

बीसीसीआई ने सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है. आस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद चयन समिति पर सवाल उठ रहे थे.

BCCI Sacks Selection Committee: टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने बड़ा कदम उठाया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार (18 नवंबर) को चेतन शर्मा (Chetan Sharma) की अगुवाई वाली सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है. बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करने के लिए ट्विटर पर पोस्ट किया है. 

बीसीसीआई ने बयान में कहा कि, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (सीनियर पुरुष) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है. जो उम्मीदवार उक्त पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपने आवेदन पर विचार करने के लिए निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा." 

28 नवंबर तक मांगा आवेदन

इस बयान में आगे कहा गया कि, "कोई भी व्यक्ति जो कुल 5 वर्षों के लिए किसी भी क्रिकेट समिति (बीसीसीआई के नियमों और विनियमों में परिभाषित) का सदस्य रहा है, वह पुरुषों की चयन समिति का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं होगा. आवेदन 28 नवंबर, 2022 को शाम 6 बजे तक जमा किए जाने चाहिए." 

बीसीसीआई ने आवेदन के लिए मानदंड की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय चयनकर्ता (वरिष्ठ पुरुष) के लिए 5 पद खाली हैं. आवेदन करने वाले व्यक्ति ने कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों. साथ ही उसने कम से कम 5 साल पहले खेल से संन्यास ले लिया हो. 

टी-20 विश्व कप के बाद हो रही थी आलोचना

इसी महीने आस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. टीम के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद कई खिलाड़ियों के आउट ऑफ फॉर्म होने के बावजूद उनका टीम में चयन होने को लेकर सवाल उठे थे. इसके अलावा चयन समिति को बर्खास्त करने की मांग भी उठ रही थी.

ये भी पढ़ें- 

IPL 2023: आईपीएल 2023 के पहले मुंबई इंडियंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, यह स्टार खिलाड़ी वापसी को तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Test Cricket Records: पांच दिन में दो बार बल्लेबाजी, इन 13 बल्लेबाजों ने किया है ये कारनामा, भारत के तीन दिग्गज भी शामिल
Test Cricket Records: पांच दिन में दो बार बल्लेबाजी, इन 13 बल्लेबाजों ने किया है ये कारनामा, भारत के तीन दिग्गज भी शामिल
IPL Prize Money 2026 Distribution: चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर भी रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी
चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर भी रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी
ट्रॉफी जीतने के बाद RCB के इस स्टार खिलाड़ी पर बड़ा एक्शन, IPL ने किया निलंबित!
ट्रॉफी जीतने के बाद RCB के इस स्टार खिलाड़ी पर बड़ा एक्शन, IPL ने किया निलंबित!
चैंपियन बनने के एक दिन बाद RCB प्लेयर पर लगा बैन, BCCI ने इस हरकत पर सुनाई सजा
चैंपियन बनने के एक दिन बाद RCB प्लेयर पर लगा बैन, BCCI ने इस हरकत पर सुनाई सजा

वीडियोज

Twisha Sharma Death Murder Case: कोर्ट में आज आमने-सामने होंगे गिरिबाला और समर्थ | CBI | Giribala Singh |
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान की नई धमकी! क्या बंद होगा बाब अल-मंदेब? | Hormuz | Trump
CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल चुनाव हारते ही TMC में दो फाड़? फर्जी साइन से सामने आई फूट, पार्टी को कैसे बचा पाएंगी ममता बनर्जी?
बंगाल चुनाव हारते ही TMC में दो फाड़? फर्जी साइन से सामने आई फूट, पार्टी को कैसे बचा पाएंगी ममता बनर्जी?
UP Elections 2027: यूपी में कांग्रेस की मांग बढ़ा सकती है सपा की मुश्किलें! अखिलेश यादव ने भी बनाया बड़ा प्लान 
यूपी में कांग्रेस की मांग बढ़ा सकती है सपा की मुश्किलें! अखिलेश यादव ने भी बनाया बड़ा प्लान 
Twisha Death Case: 72 घंटे में 72 सवाल, CBI ने ट्विशा के पति समर्थ और सास गिरिबाला से क्या-क्या पूछा?
72 घंटे में 72 सवाल, CBI ने ट्विशा के पति समर्थ और सास गिरिबाला से क्या-क्या पूछा?
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
रवीना टंडन की मां के घर से 25 लाख रुपये के गहने और महंगी घड़ियां चोरी, पुलिस ने हाउस हेल्प को किया गिरफ्तार
रवीना टंडन की मां के घर से 25 लाख रुपये के गहने और महंगी घड़ियां चोरी, हाउस हेल्प गिरफ्तार
आ रही 'आफत', अल नीनो मचाएगा तांडव, बदलेगी तूफानों की रफ्तार, भारत पर 'भयंकर' असर
आ रही 'आफत', अल नीनो मचाएगा तांडव, बदलेगी तूफानों की रफ्तार, भारत पर 'भयंकर' असर
शादी के दिन ठुमके छोड़ दूल्हे से पंजा लड़ाने लगी धाकड़ दुल्हन, तेवर देख सदमे में आई बारात
शादी के दिन ठुमके छोड़ दूल्हे से पंजा लड़ाने लगी धाकड़ दुल्हन, तेवर देख सदमे में आई बारात
Apple नहीं, सैमसंग ने बनाया है iPhone का ये पॉपुलर फीचर, जानकर रह जाएंगे हैरान
Apple नहीं, सैमसंग ने बनाया है iPhone का ये पॉपुलर फीचर, जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget