एक्सप्लोरर

रिद्धिमान साहा को पत्रकार से मिली धमकी मामले में BCCI ने गठित की तीन सदस्यीय कमेटी, जानें क्या है पूरा मामला

भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने एक व्हाट्सएप चैट शेयर की थी, जिसमें एक पत्रकार ने उन्हें इंटरव्यू न देने के लिए धमकाया था.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिद्धिमान साहा को एक पत्रकार से कथित तौर पर धमकी मिलने के मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. बता दें कि साहा ने कुछ दिनों पहले एक व्हाट्सएप चैट शेयर की थी, जिसमें एक पत्रकार ने उन्हें इंटरव्यू न देने के लिए धमकाया था. हालांकि, साहा ने पत्रकार का नाम उजागर नहीं किया था. 

सूत्रों के मुताबिक, अब साहा पत्रकार की पहचान उजागर करने के लिए तैयार हैं और उन्होंने जांच के लिए अपनी सहमति दे दी है. हालांकि, इससे पहले साहा ने कहा था कि वह किसी भी सूरत में पत्रकार का नाम नहीं बताएंगे. कुछ दिन पहले उन्होंने बिना नाम लिए पत्रकार को चेतावनी भी दी थी. 

बीसीसीआई ने गठित की तीन सदस्यीय समिति

बीसीसीआई ने तीन सदस्यीय समिति में बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और शीर्ष परिषद सदस्य प्रभातेज सिंह भाटिया को शामिल किया है. यह समिति अगले हफ्ते से इस मामले की जांच करेगी. 

गौरतलब है कि घटना के बाद वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह सहित क्रिकेट जगत साहा के समर्थन में उतर आया था. वहीं भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने एक बयान जारी किया था और संस्था ने पत्रकार द्वारा साहा को भेजे गए धमकी भरे मैसेजो की निंदा की थी.

क्या है धमकी विवाद?

दरअसल, कुछ दिनों पहले बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया था. टीम से साहा को ड्रॉप कर दिया गया था. इसके कुछ घंटों बाद साहा ने ट्विटर पर पत्रकार से वाट्सएप बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर कर धमकी मिलने का आरोप लगाया था. साहा ने लिखा था, भारतीय क्रिकेट में मेरे सभी योगदानों के बाद, एक तथाकथित सम्मानित पत्रकार से मुझे इसका सामना करना पड़ता है. पत्रकारिता कहां चली गई है.

पत्रकार द्वारा भेजे गये संदेश में पत्रकार का लहजा धमकाने वाला था, ''तुमने कॉल नहीं किया. मैं कभी भी तुम्हारा इंटरव्यू नहीं करूंगा. मैं अपमान को सहजता से नहीं लेता और मैं इसे याद रखूंगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट में भारत से हार, टूटा श्रीलंका कप्तान का दिल, बोले- 'दूसरे दिन से ही...'
गॉल टेस्ट में भारत से हार, टूटा श्रीलंका कप्तान का दिल, बोले- 'दूसरे दिन से ही...'
'IPL ले चलूंगा अगर...', यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के बल्लेबाज को यूं उकसाया, गंवा बैठा विकेट
'IPL ले चलूंगा अगर...', यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के बल्लेबाज को यूं उकसाया, गंवा बैठा विकेट
IND vs SL Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget