एक्सप्लोरर

BCCI Central Contract: क्या रहाणे-पुजारा 'ग्रेड ए' कैटेगरी बरकरार रख पाएंगे? केएल राहुल और ऋषभ पंत की निगाहें 'ए प्लस' पर

BCCI Central Contract: नए केंद्रीय अनुबंध में कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद है. बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में चार कैटेगरी होती हैं. इन्हीं से हिसाब से बोर्ड खिलाड़ियों को भुगतान करता है.

BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) जब कुछ दिन में आगामी सीजन के लिये अनुबंधित खिलाड़ियों की नई सूची पर फैसला करेगा तो अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के ‘ग्रुप ए’ कैटेगरी पर विचार किया जा सकता है.

इसके अलावा एक दूसरा बड़ा सवाल यह है कि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी क्या भविष्य में कप्तानी के दो दावेदारों केएल राहुल और ऋषभ पंत के अनुबंध को अपग्रेड करके उन्हें रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के साथ एलीट ‘ए प्लस’ कैटेगरी में शामिल करने के मूड में हैं या नहीं.

बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में चार कैटेगरी होती हैं. इन्हीं से हिसाब से बोर्ड खिलाड़ियों को भुगतान करता है. इसमें सात करोड़ रुपये, पांच करोड़ रुपये, तीन करोड़ रुपये और एक करोड़ रुपये है. सामान्य तौर पर तीन अधिकारी, पांच चयनकर्ता और राष्ट्रीय मुख्य कोच ‘रिटेनरशिप’ पर फैसला करते हैं.

IND vs SA 2nd ODI: कल भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर Playing 11

हालांकि अंतिम सूची में शामिल 28 नामों में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन पिछले साल बनाये गये मौजूदा ग्रुप के संयोजन के बारे में कुछ गंभीर चर्चा हो सकती है. लेकिन एक साल के अनिरंतर प्रदर्शन के बाद पुजारा और रहाणे के अनुबंध चर्चा का विषय बन सकता है.

सूत्र ने कहा, केंद्रीय अनुबंध प्रदर्शन को दर्शाते हैं कि आप पिछले सत्र के दौरान अपने प्रदर्शन के आधार पर कहां हो. अगर बीसीसीआई और मुख्य कोच (राहुल) द्रविड़ दोनों को सम्मान देकर ग्रुप ए में रखने का फैसला करते हैं तो यह अलग मुद्दा है, लेकिन सामान्य परिस्थितियों में वे ग्रुप ए में नहीं रहते.

इसी तरह इशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या भी पूरे सत्र के दौरान चोटों और फॉर्म से जूझ रहे हैं, जिससे वे ग्रुप बी में शामिल हो सकते हैं. वहीं पिछले सत्र के ग्रुप बी खिलाड़ियों में केवल शार्दुल ठाकुर ही टेस्ट मैचों में कुछ प्रभावी प्रदर्शन दिखा सके हैं तो वे ग्रुप ए में प्रोमोशन की उम्मीद कर सकते हैं.

मौजूदा ग्रुप सी में मोहम्मद सिराज ने काफी सुधार दिखाया है जबकि शुभमन गिल भी हनुमा विहारी के साथ अपग्रेड की उम्मीद लगाये होंगे. नये खिलाड़ियों में वेंकटेश अय्यर और हर्षल पटेल भी अपना पहला कट हासिल कर सकते हैं. 

पिछले सत्र (2021) के अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची-

ग्रेड ए प्लस: विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह.
 
ग्रेड ए: रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या. 

ग्रेड बी: रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल. 

ग्रेड सी: कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज.

MS Dhoni से Rohit Sharma तक, इन क्रिकेटरों ने ऐसे किया था अपने पार्टनर को प्रपोज, एक ने तो मैच के बाद स्टेडियम में की सगाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget