एक्सप्लोरर

BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट के लिए किया टीम इंडिया का एलान, राहुल-जडेजा की वापसी; आकाश दीप को मिला मौका

IND vs ENG Test Series: BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. एक नए चेहरे को टीम में मौका मिला है. वहीं केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है.

India vs England Test Series: BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. एक नए चेहरे को भी टीम में मौका मिला है. वहीं केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है. इसके अलावा विराट कोहली अंतिम तीन टेस्ट में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं.

बीसीसीआई ने आखिरी तीन टेस्ट के लिए 17 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान किया है. तेज गेंदबाजी विभाग में उपकप्तान जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार के साथ युवा आकाश दीप को भी टीम में शामिल किया गया है. वहीं स्पिन विभाग में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के साथ वाशिंगटन सुंदर को भी जगह मिली है. 

विराट कोहली की नहीं हुई वापसी, श्रेयस अय्यर पूरी सीरीज से बाहर

स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली की आखिरी तीन टेस्ट के लिए भी टीम में वापसी नहीं हुई. वह निजी कारणों की वजह से पहले दो टेस्ट में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. वहीं श्रेयस अय्यर चोटिल होने की वजह से आखिरी तीन टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे. वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. 

बीसीसीआई ने टीम के एलान के साथ प्रेस रिलीज में कहा कि विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों की वजह से सीरीज के बाकी तीन टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे. बोर्ड कोहली के फैसले का पूरा सम्मान और समर्थन करता है. 

रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की भागीदारी बीसीसीआई मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी के अधीन है. इसका मतलब है कि जब बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन्हें मैच फिट घोषित कर देगी, तभी उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी. 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी, 2024 को राजकोट में शुरू होगा, जबकि चौथा टेस्ट 23 फरवरी, 2024 से रांची में शुरू होगा. सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट 07 मार्च, 2024 से धर्मशाला में खेला जाएगा.

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आकाश दीप. 

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली? सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget