एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली? सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट

IND vs ENG Test Series: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने निजी कारणों के चलते पहले दो टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया था. अब खबर आई है कि वह आखिरी तीन टेस्ट भी नहीं खेलेंगे.

IND vs ENG Test Series, Virat Kohli: पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, किंग कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट मैचों से भी नाम वापस ले लिया है. कोहली निजी कारणों के चलते पहले दो टेस्ट में भी नहीं खेले थे. 

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड सीरीज के आखिरी तीन मैचों से नाम वापस ले लिया है और उन्होंने बीसीसीआई को अपना फैसला बता दिया है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कोहली ने सीरीज की शुरुआत में कप्तान रोहित शर्मा से बात की थी और उन्होंने निजी कारणों से पहले दो टेस्ट नहीं खेलने का फैसला किया था. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई ने अब तक आखिरी तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान नहीं किया है, जबकि तीसरा टेस्ट शुरू होने में अब पांच दिन से भी कम का समय बचा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा था कि कोहली की वजह से ही अब तक टीम अनाउंस नहीं हो रही है. कहा जा रहा था कि कप्तान रोहित शर्मा हर हाल में टीम में कोहली को चाहते हैं, वहीं कोहली अपनी उपलब्धता का फैसला नहीं दे रहे थे और इसी वजह से टीम की घोषणा नहीं हो रही थी.

अब अगर रिपोर्ट की मानें तो कोहली ने बोर्ड को अपना फैसला बता दिया है. ऐसे में आज ही चयनकर्ता आखिरी तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम का एलान कर सकते हैं. कोहली की वापसी न होने से टीम में सरफराज खान और रजत पाटीदार जैसे युवा खिलाड़ी बन रह सकते हैं. हालांकि, श्रेयस अय्यर पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा ने पिता के आरोपों को बताया बकवास, कहा- सिर्फ एक पक्ष..., मेरे पास भी कहने को बहुत कुछ

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget