एक्सप्लोरर

BBL 2021: विस्फोटक खिलाड़ी Andre Russell चार साल बाद 'बिग बैश लीग' में करेंगे वापसी, इस टीम की तरफ से मचाएंगे धूम  

Andre Russell Returns in BBL: रसेल ने आखिरी बार 2017 में बिग बैश लीग (BBL) में हिस्सा लिया था. वे पहले भी इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से धमाल मचा चुके हैं.

Big Bash League 2021: वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बिग बैश लीग (BBL 2021) केे मौजूदा सीजन में रसेल मैदान पर नजर आएंगे. मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) ने बुधवार को घोषणा की है कि आंद्रे रसेल लीग के मौजूदा सत्र के लिए टीम में शामिल होंगे. इस दौरान रसेल टीम की तरफ से पांच मैच खेलेंगे. रसेल ने आखिरी बार 2017 में 'बिग बैश लीग' में हिस्सा लिया था. करीब 4 साल बाद वह इस टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं. आंद्रे रसेल कैस अहमद, जो क्लार्क, सैयद फरीदौन और हारिस रउफ के बाद इस सीजन में 'मेलबर्न स्टार्स' के लिए पांचवें खिलाड़ी के रूप में हस्ताक्षर करेंगे. 

मुख्य कोच डेविड हसी ने कहा, "रसेल स्टार्स के लिए पहला मैच शुक्रवार को उनके पिछले बीबीएल क्लब सिडनी थंडर के खिलाफ खेलेंगे. हम चाहते हैं कि हमारा स्टार्स परिवार एमसीजी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक्शन मोड में देखे." आंद्रे रसेल ने 2014 से 2017 तक तीन सीजन में बीबीएल में अपना अच्छा प्रदर्शन किया था. रसेल ने थंडर के लिए तीन सीजन में 19 मैच खेले. बीबीएल में उन्होंने आखिरी मैच जनवरी 2017 में खेला था. बीबीएल में उन्होंने 17 पारियों में 166.29 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं, जिसमें 21 छक्के शामिल हैं. गेंदबाजी की बात करें, तो उन्होंने 7.97 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट भी चटकाए हैं. उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है. 

सिडनी में आने के बाद रसेल फिलहाल 72 घंटे के लिए होम क्वारंटीन में हैं. उन्होंने अपनी टीम डेक्कन ग्लैडिएटर्स को अबू धाबी में टी10 लीग खिताब पाने के लिए सिर्फ 32 गेंदों पर नाबाद 90 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता. रसेल को हाल ही में आईपीएल के 2022 सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन किया था. वे आईपीएल में भी लंबे समय से खेल रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः IND vs SA: टीम इंडिया अब तक दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर नहीं जीत पाई कोई टेस्ट सीरीज, पिछले रिकॉर्ड जान हैरान रह जाएंगे

ENG vs AUS: एशेज टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 147 रनों पर सिमटी, पैट कमिंस ने चटकाए 5 वकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget