एक्सप्लोरर

AUS Vs PAK: वार्नर का कैच छोड़ोगे तो वो आपको बख्शेगा नहीं, हार के बाद बाबर आजम का दर्द छलका

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया है. बाबर आजम ने हार का ठीकरा खराब फील्डिंग के ऊपर फोड़ा.

वर्ल्ड कप जैसे अहम टूर्नामेंट में किसी खिलाड़ी का कैच छोड़ना कितना भारी पड़ सकता है इसका नजारा शुक्रवार को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला. शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर उस्मान मीर ने उस वक्त ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर का कैच छोड़ दिया जब वह मात्र 10 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. इसके बाद वार्नर ने मौके का ऐसा फायदा उठाया कि पाकिस्तानी टीम देखती ही रह गई. डेविड वार्नर ने मैच में 163 रन की तूफानी पारी खेलकर पाकिस्तान की हार की इबारत लिख दी. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी माना कि उनकी टीम पर डेविड वार्नर का कैच छोड़ना भारी पड़ गया.

बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के लिए खराब गेंदबाजी को भी जिम्मेदार ठहराया. बाबर आजम ने कहा, ''हमारी गेंदबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. और आप डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ी का कैच ड्रॉप करोगे तो फिर वो आपको छोड़ने वाला नहीं है. यह स्कोर करने के लिए अच्छा मैदान था और यहां गलती की गुजाइंश बेहद कम थी. आखिरी ओवर्स में हमारे गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की. सही जगह पर गेंद डालने की जरूरत थी. मिडिल ओवर्स में हमें अच्छी पार्टनरशिप नहीं मिली. हमें पहले 10 ओवर में बेहतर गेंदबाजी करने की जरूरत है. इसके साथ ही मिडिल ओवर्स में हमें हमारी बल्लेबाजी में भी बहुत ज्यादा सुधार करना होगा.''

जाम्पा ने बदला मैच का रूख

शुक्रवार को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला. ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने 163 और मार्श ने 123 रन की पारी खेली. शाहीन शाह अफरीदी ने मुश्किल पिच पर भी अच्छी बॉलिंग करते हुए 5 विकेट हासिल किए. पाकिस्तान के ओपनर्स ने शतकीय साझेदारी कर मैच को रोमांचक जरूर बनाया. लेकिन जाम्पा के आगे पाकिस्तान का लोअर मिडिल ऑर्डर टिक नहीं पाया. पाकिस्तान ने 62 रन से मैच गंवा दिया. जाम्पा ने लगातार दूसरे मैच में 4 विकेट हासिल किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget