एक्सप्लोरर

Axar Patel के लिए बेहद खास है 64 रन की पारी, टीम की जीत को बताया सबसे जरूरी

IND Vs WI: अक्षर पटेल की पारी की बदौलत ही इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है. पटेल ने इस पारी को खुद के लिए बेहद खास बताया.

India Vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया 312 रन का मुश्किल लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज करने में कामयाब रही. भारत की जीत के हीरो अक्षर पटेल (Axar Patel) रहे जिन्होंने 35 गेंद में 64 रन की नाबाद पारी खेली. अक्षर पटेल ने मैच के बाद अपने पारी को खुद के लिए बेहद खास बताया.

अक्षर पटेल को शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया. अक्षर पटेल ने कहा, ''यह पारी मेरे लिए बेहद ही स्पेशल है. यह पारी एक मुश्किल वक्त पर आई और इसकी वजह से टीम को सीरीज जीतने में मदद मिली. हम ऐसा आईपीएल में भी कर चुके हैं.''

अक्षर पटेल ने अपनी कामयाबी का राज भी खोला है. उन्होंने कहा, ''हमें शांत रहने की जरूरत थी और रनों की रफ्तार को बनाए रखना था. मैं 5 साल बाद वनडे मैच खेल रहा हूं. मैं टीम के लिए आगे भी इसी तरह की परफॉर्मेंस करना चाहता हूं.''

धवन ने भी दिया जीत का श्रेय

बता दें कि टीम इंडिया ने 312 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 79 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर के बीच चौथे विकेट के लिए 99 रन की पार्टनरशिप हुई और भारत की मैच में वापसी की उम्मीद बनी. अक्षर पटेल ने 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 35 गेंद में 64 रन की पारी खेलकर अधूरे काम को पूरा किया और इंडिया को सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त दिला दी.

टीम के कप्तान शिखर धवन ने भी जीत का श्रेय संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल को दिया. शिखर धवन ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने जीत की उम्मीद को नहीं छोड़ा और इसलिए हम बड़ा लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहे. 

Shikhar Dhawan ने खोला टीम इंडिया की जीत का राज, बताया कैसे मुश्किल चुनौती से पाई पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
IND-W Vs ENG-W Test Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
जन्मदिन पर घर पहुंचा खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
विराट कोहली का बड़ा खुलासा- नोवाक जोकोविच से लगातार हो रही बात, अब दोनों को साथ देखेंगे फैंस ?
विराट कोहली का बड़ा खुलासा- नोवाक जोकोविच से लगातार हो रही बात, अब दोनों को साथ देखेंगे फैंस ?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget