एक्सप्लोरर

Avesh Khan: WC में टीम इंडिया से जुड़ेगा ये गेंदबाज, IPL-14 में दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम

Avesh Khan: तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-14 में शानदार गेंदबाजी का इनाम मिला है. इस गेंदबाज को टीम इंडिया (Team India) की टी20 वर्ल्ड कप टीम से जुड़ने को कहा गया है.

Avesh Khan will join the Indian team: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-14 में शानदार गेंदबाजी का इनाम मिला है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 24 वर्षीय इस गेंदबाज को टीम इंडिया (Team India) की टी20 वर्ल्ड कप टीम से जुड़ने को कहा है. आवेश आईपीएल के बाद यूएई में ही रुकेंगे और टीम इंडिया का हिस्सा होंगे. 

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में होगी. भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा. आवेश जम्मू-कश्मीर के पेसर उमरान मलिक के बाद दूसरे तेज गेंदबाज हैं जिन्हें टीम से जुड़ने को कहा गया है. 

चयन समिति के करीबी बीसीसीआई के एक सूत्र ने मंगलवार को पीटीआई को बताया, 'राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने आवेश को भी टीम के साथ जोड़ने का फैसला किया है. अभी वह नेट गेंदबाज के रूप में शामिल होगा लेकिन अगर टीम प्रबंधन को लगता है तो उसे मुख्य खिलाड़ियों में शामिल किया जा सकता है.'

आईपीएल-14 में 23 विकेट ले चुके हैं आवेश

आवेश तेज गति से गेंदबाजी करने में सक्षम है और आईपीएल के मौजूदा सत्र में अब तक दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 23 विकेट चटका चुका हैं जिसे बुधवार को दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है. वह सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में हर्षल पटेल (32 विकेट) के साथ दूसरे स्थान पर हैं. सूत्र ने कहा कि आवेश 142 से 145 किमी प्रतिघंटे की औसत रफ्तार से गेंदबाजी करता है, सपाट पिचों से भी अच्छा उछाल हासिल करता है और पिछले कुछ समय से सहयोगी स्टाफ की नजर उस पर है. 

आवेश टेस्ट टीम के साथ स्टैंडबाई के रूप में इंग्लैंड भी गए थे लेकिन काउंटी की संयुक्त टीम के खिलाफ भारत के अभ्यास मैच के दौरान अंगुली में फ्रेक्चर के कारण उन्हें दौरे के बीच से वापस लौटना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें-

Dhoni on T20 WC 2021: मेंटर धोनी को मिलेगी कितनी रकम? जय शाह ने दिया बयान

ICC ने T20 World Cup की प्राइज़ मनी का किया एलान, खिताब जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget