एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को 220 रनों के बड़े अंतर से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती सीरीज़

ऑस्ट्रेलिया  ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन शनिवार को पाकिस्तान को 220 रनों से हरा दिया.

पाकिस्तान को 220 रनों के बड़े अंतर से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती सीरीज़


सिडनी: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन शनिवार को पाकिस्तान को 220 रनों से हरा दिया. इसी के साथ उसने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली है.


 


 


 


पाकिस्तान को चौथी पारी में 465 रनों का मजबूत लक्ष्य मिला था जिसे वह हासिल नहीं कर पाई और 80.2 ओवरों में 244 रनों पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया की यह पाकिस्तान पर अपने घर में लगातार 12वीं जीत है. पाकिस्तान 1999 से लगातार चार श्रृंखलाएं 3-0 से ऑस्ट्रेलिया में हार चुकी है.


 


 


 


पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में सर्वाधिक रन सरफराज अहमद (नाबाद 72) ने बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीवन ओ कैफी और जोस हाजलेवुड ने तीन-तीन विकेट लिए. नाथन लॉयन ने दो और मिशेल स्टार्क को एक विकेट मिला.


 


 


 


पहली पारी में रिकार्ड शतक और दूसरी पारी में टेस्ट इतिहास में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं कप्तान स्टीवन स्मिथ को मैन ऑफ द सिरीज का खिताब मिला.


 


 


 


अंतिम दिन पाकिस्तान को जीत के लिए 410 रन तथा ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट की जरूरत थी. पाकिस्तान ने चौथे दिन के अपने स्कोर एक विकेट पर 55 रनों से आगे खेलना शुरू किया. दिन के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अजहर अली (11) अपने और टीम के खाते में बिना रन जोड़े पवेलियन लौट गए. उन्हें हाजलेवुड ने अपना शिकार बनाया.


 


 


 


अजहर के जाने के बाद बाबर आजम (9) और पहली पारी में शतक लगाने बारे यूनुस खान (13) भी जल्दी पवेलियन लौट गए. नाइट वाचमैन यासिर शाह के रूप में पाकिस्तान को पांचवां झटका लगा. पाकिस्तान ने 96 रनों के कुल स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. उसकी मैच ड्रॉ कराने की उम्मीदें भी लगभग खत्म हो चुकी थीं.


 


 


 


कप्तान मिस्बाह उल हक (38) ने असद शफीक (30) के साथ मिलकर टीम के लिए संघर्ष किया, लेकिन स्टार्क ने शफीक को बोल्ड कर इस साझेदारी को आगे नहीं जाने दिया. दोनों ने छठे विकेट के लिए 40 रन जोड़े.


 


 


 


इसके बाद मिस्बाह ने सरफराज के साथ सातवें विकेट के लिए 52 रन जोड़ टीम को बचाने की एक और कोशिश की लेकिन ओ कैफी ने मिस्बाह को पवेलियन भेज पाकिस्तान की हार तय कर दी.


 


 


 


मिस्बाह के जाने के बाद सरफराज अकेल लड़ते रहे और दूसरे छोर से वाहब रियाज (12), मोहम्मद आमिर (5) और इमरान खान (0) को पवेलियन भेज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 244 रनों पर ही सेमट कर श्रृंखला अपने नाम की.


 


 


 


इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने मैट रेनशॉ (184), वार्नर (113) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (110) की शानदार शतकीय पारी का बदौलत अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 538 रनों पर घोषित कर दी थी. पाकिस्तान अपनी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के स्कोर पर पछाड़ नहीं पाई थी और कुल 315 रन ही बना सकी थी. उसकी तरफ से यूनुस ने सर्वाधिक नाबाद 175 रन बनाए थे.


 


 


 


ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 241 रनों पर घोषित कर दी थी. इस पारी में वार्नर, स्मिथ, उस्मान ख्वाजा और पीटर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर 7.53 की औसत से रन जोड़े थे और पाकिस्तान को विशाल लक्ष्य दिया था. 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget