एक्सप्लोरर

AUS Vs SRI: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

AUS Vs SRI: ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 10 विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही. ऑस्ट्रेलिया की ओर से लॉयन ने मैच में 9 विकेट हासिल किए.

Australia Vs Sri Lanka: गाले में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मेजबान श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया है. श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए पांच रन का लक्ष्य रखा था, जिसे मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी के पहले ओवर में ही हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के ओर से मैच के हीरो स्पिन गेंदबाज नॉथन लॉयन रहे जिन्होंने पहले टेस्ट में 9 विकेट हासिल किए. इसके अलावा ट्रेविस हेड ने दूसरी पारी में चार विकेट लेकर कमाल किया.

श्रीलंका के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. श्रीलंका ने दूसरी पारी में सिर्फ 113 रन बनाए और उसका कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया. श्रीलंका ने दूसरी पारी में अपने आखिरी 6 विकेट सिर्फ 18 रन के अंदर ही गंवा दिए. लॉयन और हेड ने दूसरी पारी में चार-चार विकेट हासिल किए.

इससे पहले श्रीलंका को मैच में पहले बल्लेबाजी का मौका मिला था. श्रीलंका ने पहली पारी में 212 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 321 रन बनाने में कामयाब रही थी. इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 109 रन की बढ़त हासिल हुई थी.

लॉयन रहे मैच के हीरो

पहली पारी के आधार पर 109 रन की बढ़त होने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम को सिर्फ पांच रन का लक्ष्य मिला. सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने पहले ओवर की चौथी-पांचवी गेंद पर चौका और छक्का लगाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी.

प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लॉयन को दिया गया. लॉयन ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में चार विकेट हासिल किए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैच की पहली पारी में ख्वाजा और ग्रीन ने अर्धशतक जड़े. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 45 रन की अहम पारी खेली. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है.

England के खिलाफ जसप्रीत बुमराह हासिल कर सकते हैं बेहद ही खास मुकाम, लेने होंगे चार विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget