एक्सप्लोरर

WC19 की तैयारी के लिए IPL के आखिरी हिस्से में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगले साल होने वाले विश्वकप की वजह से आईपीएल 12 के आखिरी सत्र में अपने खिलाड़ियों को नहीं खेलने देने का फैसला किया है.

अगले साल होने वाले आईपीएल सीज़न 2018 के लिए टीमों ने रिटेल और रिलीज़ कर अपनी फाइनल लिस्ट लगभग बना ली है. अगले साल का आईपीएल बेहद खास है क्योंकि इसके बाद सीधे सभी टीमें क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानि विश्वकप के लिए इंग्लैंड रवाना हो जाएंगी.

लेकिन इस वक्त वर्ल्ड क्रिकेट में जिस एक टीम को लेकर सभी के अंदर ऊहापोह की स्थिती है वो कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई टीम है. ऑस्ट्रेलिया टीम स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के जाने के बाद से मुश्किल वक्त से गुज़र रही है. ऐसे में उन्होंने अगले साल होने वाले विश्वकप से पहले आईपीएल में अपने खिलाड़ियों की मौजूदगी को लेकर बड़ा फैसला लिया है.

क्लब क्रिकेट पर देश को अधिक तवज्जो देते हुए क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) विश्व कप टीम में चुने गए अपने खिलाड़ियों को 2019 इंडियन प्रीमियर लीग के अंतिम हफ्तों में खेलने की स्वीकृति नहीं देगा जिससे कि वे विश्वकप की अच्छी तैयारी कर सकें.

टी20 लीग आईपीएल की शुरुआत इस बार निर्धारित समय से पहले होगी जिससे कि खिलाड़ियों को 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे वनडे विश्व कप से पहले आराम और तैयारी का पर्याप्त समय मिल सके.

आईपीएल की शुरुआत मार्च में करने का मतलब होगा कि इसका अंतिम चरण आस्ट्रेलिया के घरेलू सत्र और पाकिस्तान के खिलाफ उसकी वनडे सीरीज़ से भी टकराएगा.

शेफील्ड शील्ड का अंतिम दौर 20 से 23 मार्च तक होगा. पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला की तारीखों की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इसका आयोजन 15 से 29 मार्च के बीच होगा.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने स्पष्ट कर दिया है कि गत चैंपियन टीम के लिए विश्व कप प्राथमिकता है और आईपीएल में खेलने की स्वीकृति हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को अपनी शेफील्ड शील्ड और नेशनल ड्यूटी पूरी करनी होगी.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने साथ ही कहा कि विश्व कप के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों को मई की शुरुआत में टूर्नामेंट पूर्व शिविर में भी हिस्सा लेना होगा जिसका मतलब हुआ कि वे आईपीएल के अंतिम कुछ हफ्तों से बाहर रह सकते हैं.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की अंतरिम ईजीएम टीम परफोर्मेंस बेलिंडा क्लार्क ने कहा,‘‘यह मुश्किल समय है क्योंकि क्रिकेट विश्व कप के कारण आईपीएल की तारीखों को आगे खिसकाया गया है और यह हमारे घरेलू सत्र से टकरा रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम शेफील्ड शील्ड का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जबकि यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम की तैयारी अच्छी हो, साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जो खिलाड़ी खेलने के लिए फिट हैं उन्हें आईपीएल में हिस्सा लेने का मौका मिले.’’

उन्होंने कहा ‘‘ऐसा करना आसान नहीं होगा, मुझे लगता है कि हमें उचित संतुलन बनाना होगा जिससे कि खिलाड़ी अपने विकल्पों पर विचार कर सकें और चुन सकें कि उनके और उनकी टीम के लिए क्या सही है.’’

कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा रिलीज किए गए तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क पहले ही कह चुके हैं कि वे 2019 आईपीएल खिलाड़ी नीलामी के लिए खुद को उपलब्ध नहीं रखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget