एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को लग सकता है बड़ा झटका, चौथे टेस्ट और पूरी वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते कप्तान पैट कमिंस

Border-Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने मां की तबियत काफी ज्यादा खराब होने के बाद दिल्ली टेस्ट मैच के बाद देश वापस जाने का फैसला किया था, ताकि परिवार के साथ समय बिता सकें.

India vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस दिल्ली टेस्ट मैच के बाद अपने देश वापस लौट गए थे. दरअसल कमिंस की मां की तबियत काफी खराब होने की वजह से उन्हें उनकी देखभाल के लिए वापस स्वदेश लौटने का फैसला करना पड़ा. उस समय सभी को उम्मीद थी कि वह भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले वापस टीम के साथ जुड़ जायेंगे, लेकिन अब उनके पूरे दौरे से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है.

कंगारू कप्तान पैट कमिंस के लिए भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती 2 मैच कुछ खास नहीं रहे. जहां वह गेंद के साथ कुछ कमाल नहीं दिखा पाए वहीं बतौर कप्तान भी उनकी रणनीति आलोचना का शिकार हुई. वहीं उनकी गैरमौजूदगी में जहां पहले तीसरे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था वहीं अब वह चौथे टेस्ट मैच में भी इसी जिम्मेदारी को निभाते हुए नजर आ सकते हैं.

इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह मैदान पर काफी निराशाजनक देखने को मिला है. नागपुर और दिल्ली टेस्ट मैच में टीम के बल्लेबाजों का स्पिन के खिलाफ संघर्ष साफतौर पर दिखाई दिया, जिसकी वजह से सिर्फ 3 दिनों के अंदर ही उन्हें करारी हार मिली.

मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन की प्लेइंग इलेवन में वापसी तय

1 मार्च से इंदौर में खेले जाने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए जो एक अच्छी खबर सामने आई है वह यह कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पूरी तरह से फिट घोषित कर दिए गए हैं. इन दोनों की वापसी प्लेइंग इलेवन में लगभग तय मानी जा रही है.

वहीं दिल्ली टेस्ट मैच में चोटिल होने के बाद स्वदेश वापस लौट गए ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की जगह पर ट्रेविस हेड को उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

 

यह भी पढ़े...

Women's T20 WC 2023: पुरुष और महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में क्या है अंतर? यहां जानिए पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
'ओवरऑल फिटनेस पर ध्यान दें', लक्ष्मण की वैभव सूर्यवंशी को नसीहत
'ओवरऑल फिटनेस पर ध्यान दें', लक्ष्मण की वैभव सूर्यवंशी को नसीहत
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला मुकाबला? जानिए पूरी डिटेल
वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला मुकाबला? जानिए पूरी डिटेल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget