एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने कहा- टेस्ट सीरीज में खतरनाक साबित होंगे भारतीय गेंदबाज

भारत के खिलाफ होने वाले आस्ट्रेलिया-ए का अभ्यास मैच काफी महत्वपूर्ण होगा, इससे भारतीय टीम को लय पकड़ने में मदद मिलेगी.

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय गेंदबाज आलोचकों के निशाने पर हैं. हालांकि आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जोए बर्न्‍स ने गुरुवार को कहा कि 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार मैचों की आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान अनुभवी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित होंगे. उन्होंने इसके लिए भारतीय गेंदबाजों के पिछले रिकॉर्ड्स का हवाला दिया.

भारत ने पिछली बार जब आस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तो उसने कंगारुओं की धरती पर पहली बार 2-1 टेस्ट सीरीज जीती थी और इस जीत में उसके गेंदबाजों ने अहम योगदान दिया था. उनके तेज गेंदबाजों ने 80 में से 70 विकेट निकाले थे. इनमें जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की तिकड़ी शामिल थी. ईशांत का पहला टेस्ट में खेलना तय नहीं है, लेकिन इसके बावजूद बर्न्‍स बाकी भारतीय गेंदबाजों के खतरों से अवगत हैं.

बर्न्‍स ने मीडिया से कहा, "उनका (भारत का) गेंदबाजी आक्रमण लंबे समय से मजबूत रहा है, इसलिए हमने उनके गेंदबाजों को देखा है. लेकिन वे बहुत कुशल हैं और वे एक बेहद खतरनाक बनने वाले हैं. वे एक ऐसी टीम है, जिसे आप हल्के में नहीं ले सकते. वे एक विश्व स्तरीय टीम है और उनकी गेंदबाजी आक्रमण उसी का हिस्सा है."

सलामी बल्लेबाज ने साथ ही कहा कि भारत के खिलाफ होने वाले आस्ट्रेलिया-ए का अभ्यास मैच काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यह न केवल सीरीज की तैयारियों में मदद करेगा, बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त भी दिलाएगा. उन्होंने कहा, "ध्यान हमेशा मैच जीतने पर होती है. आस्ट्रेलिया-ए के साथ इस सप्ताह की शुरुआत से न केवल सीरीज की तैयारियों में मदद करेगा, बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त भी दिलाएगा. पहले मैच में बढ़त लेने से यह सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: अर्धशतक लगाकर आउट हुए ध्रुव जुरेल, भारत का 7वां विकेट गिरा
LIVE: अर्धशतक लगाकर आउट हुए ध्रुव जुरेल, भारत का 7वां विकेट गिरा
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज
मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget