एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के पापा बनने पर क्या बोला ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर, कहा - मैं होता तो...

Rohit Sharma Border Gavaskar Trophy 2024: रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में पहले टेस्ट मैच को मिस करने वाले हैं. पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा.

Rohit Sharma Miss Border Gavaskar Trophy 1st Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 की शुरुआत 22 नवंबर से होने वाली है, जिसमें रोहित शर्मा ना खेलने की पुष्टि कर चुके हैं. उनकी जगह टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह करते दिखेंगे. बताते चलें कि रोहित शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं, उनकी वाइफ रितिका सजदेह ने एक बेटे को जन्म दिया है. परिवार के साथ रहने के लिए रोहित पर्थ में होने वाले टेस्ट मैच को मिस करने वाले हैं. अब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने बताया है कि अगर वो रोहित जैसी परिस्थिति में होते तो क्या करते?

ट्रेविस हेड ने कहा कि वो रोहित शर्मा की जगह होते तो वो भी शायद उनके जैसा ही फैसला लेते. ट्रेविस हेड ने कहा, "मैं रोहित के फैसले का समर्थन करता हूं. मैं ऐसी परिस्थिति में होता तो मैं भी ऐसा ही फैसला लेता. एक क्रिकेटर होते हुए हमें बहुत सी चीजों को त्याग करना पड़ता है. हम आलीशान जिंदगी जीते हैं, लेकिन दूसरे पहलू को देखें तो हमें बहुत यादगार घटनाएं मिस करनी पड़ती हैं. मैं भी उनके जैसा ही फैसला लेता क्योंकि समय वापस नहीं आता. उम्मीद करता हूं कि वो सीरीज में जल्द वापसी करेंगे."

रोहित इससे पहले एक बेटी के पिता हैं, जिसका नाम समायरा है और उसका जन्म दिसंबर 2018 में हुआ था. अब 15 नवंबर 2024 को उनके घर दूसरे बच्चे ने जन्म लिया है. ट्रेविस हेड भी 2 बच्चों के पिता हैं. सितंबर 2022 में उन्हें बेटी का पिता होने का सौभाग्य मिला था, वहीं नवंबर 2024 में उनके घर एक बेटे का आगमन हुआ है.

कब वापस आएंगे रोहित शर्मा?

अभी तक रोहित शर्मा या टीम इंडिया मैनेजमेंट की ओर से कुछ साफ नहीं हो पाया है कि रोहित कब तक वापसी करेंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि वो पहले टेस्ट के मध्य में टीम इंडिया को जॉइन कर सकते हैं, लेकिन वो पर्थ नहीं आ पाते हैं तो सीधे दूसरे टेस्ट के लिए एडीलेड रवाना हो सकते हैं. एडीलेड में दोनों टीमों के बीच गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेला जाना है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 Mega Auction: किस टीम के पास ऑक्शन के लिए हैं सबसे ज्यादा पैसे, CSK का ये है हिसाब-किताब

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget