एक्सप्लोरर

अगर सजा इतनी ही कड़ी थी तो कंगारुओं ने क्यों नहीं की अपील?

आखिरकार डेविड वॉर्नर ने भी इस बात का ऐलान कर दिया कि वो खुद पर लगाए गए एक साल के प्रतिबंध के खिलाफ कोई अपील नहीं करेंगे. वॉर्नर और प्रतिबंध झेल रहे अन्य खिलाड़ियों को 5 अप्रैल तक इस बात का फैसला करना था कि वो सजा को स्वीकार करेंगे या उसके खिलाफ अपील करेंगे.

आखिरकार डेविड वॉर्नर ने भी इस बात का ऐलान कर दिया कि वो खुद पर लगाए गए एक साल के प्रतिबंध के खिलाफ कोई अपील नहीं करेंगे. वॉर्नर और प्रतिबंध झेल रहे अन्य खिलाड़ियों को 5 अप्रैल तक इस बात का फैसला करना था कि वो सजा को स्वीकार करेंगे या उसके खिलाफ अपील करेंगे. पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और कैमरन बेनक्राफ्ट पहले ही ये कह चुके थे कि वो फैसले को स्वीकार करेंगे. जबकि डेविड वॉर्नर ने इस बात को स्वीकार करने के लिए थोड़ा और वक्त लिया.

वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वो अब एक बेहतर इंसान, बेहतर साथी खिलाड़ी और रोल मॉडल बनने के लिए सबकुछ करेंगे. इसके साथ ही विश्व क्रिकेट में करीब दो हफ्ते तक चले इस भूचाल का अंत होना चाहिए. क्रिकेट के हर एक्शन पर नजर रखने वाले फैंस को भी अब इस विवाद से आगे बढ़ना चाहिए. 4 टेस्ट मैचों की सीरीज भी अब खत्म हो चुकी है. जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 3-1 से शानदार तरीके से जीत लिया है. अब जरूरत इस बात की है कि क्रिकेट संचालित करने वाली संस्थाएं, आईसीसी और खिलाड़ी इस बात पर आत्ममंथन करें कि क्या जीत की चाहत किसी खिलाड़ी को अंधा बना रही है.

कंगारूओं के फैसले में क्या है संदेश
स्टीव स्मिथ समेत सभी खिलाड़ियों के पास अपील करने का अधिकार था. बावजूद इसके किसी ने भी अपील करने का फैसला नहीं किया. इसके पीछे की वजह बड़ी साफ है. तीनों खिलाड़ी ये समझ चुके हैं कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है. उनकी गलती के सबूत हैं. अगर वो अपील करते भी हैं तो शायद ही उन्हें किसी तरह की रिआयत मिल पाए. ऐसा इसलिए क्योंकि तीनों ही खिलाडियों को पता था कि एक एक ऐक्शन कैमरे में कैद है, जिसे पूरी दुनिया ने देखा है. ऐसे में बेहतर होगा कि अपनी गलती को स्वीकार करते हुए पश्चाताप किया जाए. पिछले करीब 10 दिन में दुनिया के कई बड़े दिग्गज खिलाड़ियों ने इस सजा को कठोर भी बताया. कई खिलाड़ियों ने स्मिथ, वॉर्नर के पक्ष में सोशल मीडिया में अपनी राय रखी. इसमें तमाम भारतीय खिलाड़ी भी शामिल थे. सवाल ये है कि अगर इन खिलाड़ियों को कड़ी सजा नहीं दी गई होती तो विश्व क्रिकेट के सामने क्या संदेश जाता? आज भले ही इन खिलाड़ियों के प्रति लोगों की ‘सिमपैथी’ है लेकिन आने वाले वक्त में ये सवाल उठता कि सोच समझ कर की गई बेईमानी को कैसे नजरअंदाज कर दिया गया. ये भी सच है कि अगर यही गलती किसी एशियाई खिलाड़ी ने की होती और कैमरे में कैद हुआ होता तो उसे शायद ही इस तरह की ‘सिमपैथी’ मिलती. दुनिया भर में स्मिथ या वॉर्नर के समर्थकों को समझना चाहिए कि अगर उन्होंने अपील ना करने का फैसला किया है तो वो खुद समझ रहे हैं कि उन्हें जो सजा दी गई है वो जायज है.

क्या है पूरा मामला
22 से 25 मार्च के बीच केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा था. दोनों टीमें तब तक 1-1 मैच जीत चुकी थी. तीसरे टेस्ट मैच में भी दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी दिख रहा था. ऐसे वक्त में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बेनक्राफ्ट को गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया. जैसे ही इस बात की जानकारी टीम के कोच डेरेन लीमैन के पास पहुंची उन्होंने 12वें खिलाडी से मैदान में संदेश पहुंचाया और बेनक्राफ्ट को सतर्क किया. ये हरकत भी कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद हुए बवाल के बीच कप्तान स्टीव स्मिथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंद के साथ छेड़छाड़ की बात को स्वीकार कर लिया. ये भी पता चल गया कि इस योजना में उनके और बेनक्राफ्ट के अलावा डेविड वॉर्नर भी शामिल थे. पूरी दुनिया में बवाल मचा. आईसीसी ने हल्की फुल्की सजा देकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री इस मामले में हस्तक्षेप कर चुके थे. आखिर में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इन तीनों खिलाड़ियों के खिलाफ फैसला लेना पड़ा. स्मिथ को कप्तानी छोड़नी पड़ी. तीनों खिलाड़ियों को बैन किया गया. इसके बाद से ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले को एक बड़े वर्ग ने कड़ा फैसला बताना शुरू कर दिया था. अब तीनों ही खिलाड़ियों के सजा के खिलाफ अपील ना करने के फैसले से बात साफ हो गई है कि उन्हें अपनी गलती का अहसास है. इसलिए इस बहस से आगे बढने का वक्त आ गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
आज है भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव
आज है भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget