एक्सप्लोरर

Ind Vs Aus: जसप्रीत बुमराह का फनी वीडियो वायरल, स्टीव स्मिथ की नकल करते हुए आए नजर

इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल हम सभी जानते हैं कि स्टीव स्मिथ को शॉट खेलने के बाद रिएक्शन्स देने की आदत है. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उनकी नकल करने की कोशिश की. सोशल मीडिया पर अब जसप्रीत बुमराह की यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का पहला दिन मेज़बान ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं. मार्नस लाबुशेन 67* और स्टीव स्मिथ 31* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. हालांकि, बारिश की वजह से पहले दिन सिर्फ 55 ओवर का ही खेल हो सका. भारत के लिए डेब्यू मैन नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट झटका.

इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल हम सभी जानते हैं कि स्टीव स्मिथ को शॉट खेलने के बाद रिएक्शन्स देने की आदत है. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उनकी नकल करने की कोशिश की. सोशल मीडिया पर अब जसप्रीत बुमराह की यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि जसप्रीत बुमराह की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने डिफेंसिव शॉट खेला. इसके बाद उन्होंने रिएक्शन दिया, जिसे देख जसप्रीत बुमराह को हंसी आ गई. जब वो वापिस गेंद डालने के लिए जा रहे थे, तो मोहम्मद सिराज के साथ उन्होंने स्टीव स्मिथ की नकल करने की कोशिश की, जिसको देखकर बाकी खिलाड़ी भी हंस पड़े.

स्मिथ फॉर्म में लौटे

भारत के खिलाफ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट में आखिरकार ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ अपनी पुरानी लय में लौट आए. पहले दो टेस्ट मैचों में बुरी तरह फ्लॉप रहने वाले स्मिथ ने आज दिखाया कि उन्हें मौजूदा वक्त में टेस्ट क्रिकेट का नंबर वन बल्लेबाज़ क्यों कहा जाता है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस टेस्ट में स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों को खुद पर हावी नहीं होने दिया और पहली गेंद से ही खुलकर अपने नेचुरल शॉट्स खेले. स्मिथ ने अश्विन के खिलाफ भी आक्रामकता दिखाई.

गौरतलब है कि पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद स्मिथ 31 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए. वह तीसरे विकेट के लिए मार्नस लाबुशेन (67*) के साथ 60 रनों की साझेदारी भी कर चुके हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद स्मिथ ने कहा कि वह अश्विन के खिलाफ आक्रामक नहीं बल्कि सकारात्मक सोच के साथ उतरे थे.

स्मिथ ने कहा, "मैं आक्रामक नहीं कहूंगा, मैं बस थोड़ा सकारात्मक था. मैं उन्हें थोड़ा दबाव में लाना चाहता था जो मैंने अभी तक इस सीरीज में नहीं किया है. मैं कुछ चीजों पर काम कर रहा था. बल्ले को ताकत से पकड़ना चाहता था. मुझे लगा कि मैं अच्छी स्थिति में हूं. कुछ बाउंड्रीज लगाना अच्छा रहा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget