एक्सप्लोरर

IND vs AUS: अफगानिस्तान से हारने के बाद बौखलाए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, भारत को दे डाली खुली धमकी

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया को अब सुपर-8 का अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ खेलना है. अगर कंगारू टीम इंडिया से हार गए तो सेमीफाइनल में उनका पहुंचना काफी मुश्किल हो जाएगा.

Mitchell Marsh Statement After Lost Against Afghanistan: 2024 टी20 वर्ल्ड कप में रविवार सुबह सबसे बड़ा उलटफेर हुआ. सुपर-8 के महत्वपूर्ण मैच में अफगानिस्तान से ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हरा दिया. अफगानिस्तान ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाए थे. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.2 ओवर में सिर्फ 127 रनों पर ढेर हो गई. इस हार से बौखलाए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने मैच के बाद भारत को खुली धमकी दे डाली. जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा. 

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा कि उनकी टीम दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है और वो अफगानिस्तान से मिली हार से उबरकर भारत के खिलाफ सोमवार को होने वाले करो या मरो मैच में शानदार वापसी करेगी. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मैच वेस्टइंडीज में 22 जून की रात को था, लेकिन भारत के हिसाब से 23 जून की सुबह 6 बजे शुरू हुआ था. 

अफगानिस्तान से हारने पर ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया को अब भारत के खिलाफ सुपर-8 के अपने अंतिम मैच में न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी बल्कि अच्छा नेट रन रेट भी बनाए रखना होगा. 

मिचेल मार्श ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, "यह महत्वपूर्ण मैच है जो भारत के खिलाफ होगा और इसमें हमें हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. अगर हमारे इतिहास को देखें तो हमारे खिलाड़ी दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं. हमारे खिलाड़ी निश्चित रूप से इसके लिए पूरी तरह तैयार होंगे."

उन्होंने आगे कहा, "हमारे लिए चीजें अब स्पष्ट हैं. हमें खुद पर भरोसा रखना होगा. हमारे पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और मेरा मानना है कि हम सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहे हैं. हमें सब कुछ भूलकर आगे बढ़ना होगा और अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करना होगा."

अफगानिस्तान के खिलाफ हार से ऑस्ट्रेलिया का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आठ मैच का विजय अभियान भी थम गया. मार्श ने कहा, हमें इस हार से वापसी करनी होगी. हमें अपने खिलाड़ियों पर बहुत भरोसा है. हमारी टीम बहुत अच्छी है, लेकिन आज का दिन हमारा नहीं था लेकिन सकारात्मक बात यह है कि हमें 36 घंटे के अंदर वापसी करने का मौका मिल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Live Score: भारत का 5वां विकेट गिरा, अभिषेक के बाद नमन भी आउट; क्रीज पर नितीश और तिलक
Live: भारत का 5वां विकेट गिरा, अभिषेक के बाद नमन भी आउट; क्रीज पर नितीश और तिलक
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget