एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऋषभ पंत का तूफान स्कॉट बोलैंड के पंजे के आगे फीका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 162 रनों का लक्ष्य

IND vs AUS 5th Test: ऑस्ट्रेलिया को सिडनी टेस्ट में जीत प्राप्त करने के लिए 162 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया की दूसरी पारी 157 रनों पर ऑलआउट हो गई है.

Australia Needs 162 Runs to Win Sydney Test: सिडनी टेस्ट में भारत की दूसरी पारी 157 रनों पर समाप्त हो गई है. चूंकि टीम इंडिया ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया पर 4 रनों की बढ़त हासिल की थी, उसके तहत ऑस्ट्रेलिया को चौथी पारी में जीतने के लिए 162 रन बनाने होंगे. तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज स्कोरबोर्ड में केवल 16 रन बना पाए और इन्हीं 16 रनों के भीतर आखिरी 4 विकेट गंवा दिए. भारत के लिए पारी में सर्वोच्च स्कोर ऋषभ पंत ने बनाया, जिन्होंने दूसरे दिन मात्र 33 गेंदों में 61 रनों की धुआंधार पारी खेली थी.

भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी, जिसके बाद उसने पहली पारी में 181 रन बनाए थे. जब ऑस्ट्रेलिया की बारी आई तो वह लड़खड़ाते हुए 181 के स्कोर तक जा पहुंची, जिससे टीम इंडिया को पहली पारी में केवल 4 रनों की बढ़त हासिल हुई. दूसरे दिन ही भारतीय टीम की दूसरी पारी का आगाज हो गया था, लेकिन बल्लेबाजों ने फिर से संघर्ष किया. हालांकि यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल टीम को तेज शुरुआत दिलाकर 8वें ओवर में ही 42 रन बना चुके थे.

जायसवाल ने 22 रन और राहुल ने 13 रन बनाए. विराट कोहली और शुभमन गिल भी सस्ते में चलते बने, लेकिन ऋषभ पंत की धुआंधार पारी ने भारत की मैच में दमदार वापसी करवाई. पंत ने दूसरे दिन महज 33 गेंद में 61 रन बनाए और इस पारी के दौरान 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए थे. तीसरे दिन भारत अपनी पारी में सिर्फ 16 रन और जोड़ पाया. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड ने कुल 6 विकेट चटकाए. उन्होंने पहली पारी में भी 4 विकेट लिए थे और यह पहली बार है जब उन्होंने किसी मैच में 10 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

BBL 2024-25: IPL और द हंड्रेड के बाद बिग बैश में दिखेगी दिल्ली कैपिटल्स? जानें क्या होगा नाम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget