एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स की जल्द ही होगी मैदान पर वापसी, सामने आई है बड़ी जानकारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने 13 मार्च के बाद से क्रिकेट मैच नहीं खेला है. लेकिन जल्द ही फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को दोबारा मैदान पर देख पाएंगे.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने 13 मार्च के बाद से कोई मैच नहीं खेला है. ऑस्ट्रेलिया में हाल ही कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा होने की वजह से निकट भविष्य में भी क्रिकेट की वापसी के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं. हालांकि इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी विदेश में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट्स में खेलने के लिए तैयार हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने भी इसके संकेत दिए थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑलराउंडर क्रिश्चियन इंग्लैंड रवाना होंगे. स्टार ऑलराउंडर इंग्लैंड में घरेलू सत्र शुरु होने के बाद टी20 टूर्नामेंट में नॉटिंघमशर की ओर से खेलते हुए नज़र आएगा. हालांकि 37 साल के क्रिश्चियन को इंग्लैंड रवाना होने के लिए सरकार की तरफ से अनुमति मिलने का इंतजार है.

क्रिश्चियन के अलावा मार्नुस लाबुशेन, मैथ्यू वेड, ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेविस हेड सहित ऑस्ट्रेलिया के कुल18 खिलाड़ियों का काउंटी टीमों के साथ करार है. क्रिश्चियन के अलावा बाकी सभी खिलाड़ियों के करार को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया है.

इससे पहले इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट के एक अगस्त से शुरू होने की घोषणा की. हालांकि बोर्ड ने अभी तक तारीखों की पुष्टि नहीं की है. ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर्स को इंग्लैंड पहुंचने पर 14 दिन के क्वारंटीन पीरियड में छूट मिलेगी.

इंग्लैंड के दौरे पर जा सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलिया के पांच खिलाड़ियों का चयन कैरेबियाई प्रीमियर लीग के लिए भी हुआ है. टूर्नामेंट के आयोजकों को त्रिनिदाद एवं टोबैगो सरकार ने सीपीएल के आयोजन की अनुमति दे दी है. यह टूर्नामेंट 18 अगस्त से शुरू होगा.

सीपीएल की नीलामी में जिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी टीमों ने बोली लगाई उसमें मार्कस स्टोनिस (बारबाडोस ट्रिडेंट्स), क्रिस लिन, बेन डंक (सेंट किट्स एवं नेविस पैट्रियट्स), फवाद अहमद (ट्रिनबागो नाइट राइडर्स) और क्रिस ग्रीन (गुयाना अमेजॉन वारियर्स) शामिल है. हालांकि जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सीपीएल में हिस्सा लेने वाले ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा करना होगा.

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने सितंबर में टीम के इंग्लैंड के दौरे पर जाने के संकेत दिए हैं. लैंगर ने कहा कि उनकी टीम इंग्लैंड में लिमिटिड ओवर क्रिकेट खेल सकती है. हालांकि लैंगर इस सीरीज के लिए खिलाड़ियों के लिए प्रतिबंधों में छूट चाहते हैं.

ENG Vs WI: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में हो सकते हैं बदलाव, खराब प्रदर्शन के बावजूद बना रहेगा यह खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: पडिक्कल का अर्धशतक पूरा, राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: पडिक्कल का अर्धशतक पूरा, राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद

वीडियोज

Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget