एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा- चाहता हूं आईपीएल में खेलें हमारे क्रिकेटर्स

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स 13 मार्च के बाद से मैदान पर नहीं उतरे हैं. इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है.

कोरोना वायरस की वजह से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने 13 मार्च के बाद से इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर अब जल्द से जल्द क्रिकेट की पहले की तरह वापसी चाहते हैं. लैंगर ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए इंग्लैंड का दौरा करने की इच्छा भी जाहिर की है. इसके साथ ही लैंगर चाहते हैं कि आईपीएल का आयोजन होने पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उसमें हिस्सा जरूर लें.

लैंगर का बयान हाल ही में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच शुरू हुए टेस्ट मैच के बाद आया है. लैंगर ने कहा कि आस्ट्रेलिया को भी इंग्लैंड का दौरा करना चाहिए और वहां वनडे सीरीज खेलनी चाहिए. लैंगर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें इंग्लैंड जाना चाहिए. जाहिर सी बात है कि इसमें काफी चुनौतियां होंगी, लेकिन हमें समाधान निकालने होंगे ताकि हम यह सुनिश्चित कर सकें कि अगर संभव हो तो सीरीज हो सके."

उन्होंने कहा, "यह मेरे विचार हैं. मुझे लगता है कि विश्व क्रिकेट के स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है. अगर चीजें नियंत्रण के बाहर होती हैं तो हम नहीं जा सकते. कम से कम हम यह तो कह सकते हैं कि हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की."

आईपीएल में खेलें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

लैंगर ने साथ ही आस्ट्रेलिया के शीर्ष खिलाड़ियों के आईपीएल के 13वें सीजन में हिस्सा लेने पर भी बात की. इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी-20 विश्व कप स्थगित हो सकता है ऐसे में बीसीसीआई इसी बीच कोविड-19 के कारण अनिश्चितकाल के कारण स्थगित किए गए आईपीएल को आयोजित करा सकती है.

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में कहा था कि वो 2020 को बिना आईपीएल के गुजरते हुए नहीं देख सकते. लैंगर को लगता है कि अगर आईपीएल होता है तो उन्हें खिलाड़ियों को उसमें खेलने की मंजूरी देनी चाहिए.

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमें हिस्सा लेना चाहिए. मैं साफ तौर पर यह बात कह रहा हूं. मैं हमेशा जीतने वाली स्थिति के बारे में सोचता हूं और उम्मीद है कि जब हमें कार्यक्रम को लेकर स्पष्टता मिले तो हम ऐसा कर सकें."

IPL 2020: क्या न्यूजीलैंड में होगा आईपीएल का आयोजन? बोर्ड ने दिया है यह जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्सा: वो भारतीय क्रिकेटर जिसपर फेंके गए गहने, जिसने पकड़ी पाकिस्तान की फिक्सिंग
किस्सा: वो भारतीय क्रिकेटर जिसपर फेंके गए गहने, जिसने पकड़ी पाकिस्तान की फिक्सिंग
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान
IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget