एक्सप्लोरर

एडीलेड टेस्ट पर मंडराया कोरोना वायरस का खतरा, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन क्वारंटाइन में

एडीलेड में कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामलों के बाद पश्चिमी आस्ट्रेलिया, तस्मानिया और नार्दर्न टेरीटरी ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है.

एडीलेड में कोरोना वायरस के नए मामले के बाद सोमवार को कप्तान टिम पेन सहित ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों को क्वारंटाइन में जाना पड़ा है. हालांकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा है कि भारत के खिलाफ यहां 17 दिसंबर से होने वाला पहला टेस्ट पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा. एडीलेड में कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामलों के बाद पश्चिमी आस्ट्रेलिया, तस्मानिया और नार्दर्न टेरीटरी ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है. इसके अलावा और सोमवार दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से एडीलेड से आने वाले सभी लोगों के लिए 14 दिन का पृथकवास लागू किया है.

एडीलेड में खेला जाएगा पहला टेस्ट

सीए ने पहले डे-नाइट टेस्ट के संदर्भ में कहा, ‘निगरानी रखी जा रही है लेकिन कहानी यहीं खत्म हो जाती है.’ संक्रमण के मामले रविवार को चार थे लेकिन सोमवार को यह आंकड़ा 17 तक पहुंच गया. इन मामलों का असर ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट सत्र पर पड़ सकता है लेकिन सीए ने कहा है कि भारत के खिलाफ एडीलेड ओवल में अगले महीने टेस्ट श्रृंखला के पहले दिन-रात्रि टेस्ट के आयोजन पर संदेह जताने का कोई कारण नहीं है.

क्रिकेट बोर्ड संक्रमण के नतीजों पर नजर रख रहा है और उसके अधिकारी एडीलेड में नीतियां बनाने वाले शीर्ष लोगों के संपर्क में हैं. तस्मानिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया से आने वाले लोगों को नौ नवंबर से ही पृथकवास में रखा है जिसका मतलब है कि पेन, मैथ्यू वेड और तस्मानिया टीम के उनके साथी पृथकवास में रहेंगे. तस्मानिया ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड मैचों का शुरुआती दौर खेला था. क्रिकेट तस्मानिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘तस्मानिया टाइगर्स शेफील्ड शील्ड टीम पृथकवास से गुजर रही है और हमें जन स्वास्थ्य अधिकारियों से आगे की सलाह का इंतजार है. खिलाड़ियों और स्टाफ का आज परीक्षण होगा.’

27 नवंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच

भारतीय टीम और यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी गुरुवार से सिडनी में 14 दिन के पृथकवास से गुजर रहे हैं. सिडनी क्रिकेट मैदान पर 27 नवंबर से शुरू हो रही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से एक दिन पहले इनका पृथकवास पूरा होगा. सिडनी पहले दो मैचों की मेजबानी करेगा जिसके बाद कैनबरा में तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा. अंतिम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय सिडनी में होंगे.

टेस्ट सीरीज से पहले भारत आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सिडनी में दो अभ्यास मैच खेलेगा. पहला मुकाबला छह से आठ दिसंबर जबकि दूसरा सिडनी में 11 से 13 दिसंबर तक होगा जो दिन-रात्रि का होगा. पहले टेस्ट में स्टेडियम की कुल क्षमता के लगभग 50 प्रतिशत दर्शकों को आने की स्वीकृति होगी जिससे प्रतिदिन 27 हजार टिकट उपलब्ध होंगे.

Nations League finals: मर्टेन्स ने फ्री किक पर दागा शानदार गोल, बेल्जियम ने इंग्लैंड को 2-0 से हराया, देखें VIDEO

टीम इंडिया के सेलेक्टर बनने की दौड़ में अजीत अगरकर, सुनील जोशी की जगह बन सकते हैं मुख्य चयनकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget