एक्सप्लोरर

Nations League finals: मर्टेन्स ने फ्री किक पर दागा शानदार गोल, बेल्जियम ने इंग्लैंड को 2-0 से हराया, देखें VIDEO

शीर्ष रैंकिंग वाली बेल्जियम की टीम को बुधवार को दूसरे स्थान पर चल रहे डेनमार्क की मेजबानी करनी है और फाइनल्स में जगह बनाने के लिए उसे हार से बचना होगा.

ड्राइज मर्टेन्स के फ्री किक पर दागे शानदार गोल की बदौलत बेल्जियम ने इंग्लैंड को 2-0 से हराकर नेशन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल्स की दौड़ से बाहर कर दिया. अब जब एक दौर का खेल बाकी है तब बेल्जियम ने ग्रुप दो में तीसरे स्थान पर चल रहे इंग्लैंड पर पांच अंक की बढ़त बना ली है. बेल्जियम की टीम ने हालांकि अभी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई नहीं किया है. शीर्ष रैंकिंग वाली बेल्जियम की टीम को बुधवार को दूसरे स्थान पर चल रहे डेनमार्क की मेजबानी करनी है और फाइनल्स में जगह बनाने के लिए उसे हार से बचना होगा.

डेनमार्क को फाइनल्स में जगह बनाने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा क्योंकि वह अभी बेल्जियम से दो अंक पीछे है. बेल्जियम ने 10वें मिनट में ही बढ़त बना ली जब कप्तान यान वर्टोनगेन ने एरिक डायर के कमजोर पास को अपने कब्जे में लेते हुए शानदार मूव बनाया और गेंद रोमेलु लुकाकु को थमाई. लुकाकु ने गेंद को योरी टिलेमेन्स की ओर बढ़ाया जिन्होंने गोल दागा. मर्टेन्स ने इसके बाद 23वें मिनट में अपना 21वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागते हुए बेल्जियम की 2-0 से जीत सुनिश्चित की.

इटली ने पोलैंड को हराया

इटली ने नेशन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप में रविवार को पोलैंड को 2-0 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. इटली की टीम को इस मैच में कोच रोबर्टो मेंसिनी और स्ट्राइकर काइरो इमोबाइल की सेवाएं नहीं मिली जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. इटली के लिए पहले हाफ में जोर्गिन्हो ने पेनल्टी को गोल में बदला जबकि टीम के लिए दूसरा गोल दूसरे हाफ में डोमेनिको बेरार्डी ने किया. बेरार्डी ने लोरेंजो इनसाइन के पास पर गोल दागा. पोलैंड के स्टार फारवर्ड रोबर्टो लेवानदोवस्की हालांकि भाग्यशाली रहे जब एलेसांद्रो बास्तोनी को कोहनी मारने पर उन्हें सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

10 खिलाड़ियों के साथ खेला पोलैंड

इस टूर्नामेंट में वीडियो सहायक रैफरी (वीएआर) का इस्तेमाल नहीं हो रहा है. पोलैंड की टीम को हालांकि इसके बावजूद मैच में कुछ समय के लिए 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा क्योंकि दूसरा पीला कार्ड दिखाए जाने पर जासेक गोराल्स्की को बाहर कर दिया गया. इटली की टीम लीग ए के ग्रुप एक में नौ अंक के साथ शीर्ष पर है. नीदरलैंड की टीम आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. नीदरलैंड ने बोस्निया हर्जेगोविना को 3-1 से हराया. पोलैंड की टीम सात अंक के साथ अब भी दौड़ में बनी हुई है. बोस्निया के दो अंक हैं.

IPL नीलामी के चलते रणजी ट्रॉफी से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन, BCCI ने राज्य संघों से किया संपर्क

On This Day: जब कपिल देव ने 9 विकेट लेकर तोड़ी कैरेबियाई बल्लेबाजी की कमर, 37 साल बाद भी ये रिकॉर्ड कायम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget