एक्सप्लोरर

AUS vs SA: कूपर कोनोली का कमाल, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने एक साथ तोड़ा शेन वॉर्न और ब्रैड हॉग का ये रिकॉर्ड

Cooper Connolly 5 Wicket Haul: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 276 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. गेंदबाजी में कूपर कोनोली ने ऐतिहासिक स्पेल डाला, और 5 विकेट लेकर कई रिकार्ड्स तोड़े.

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया, लेकिन रविवार को खेले गए आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया टीम पूरी तरह हावी नजर आई. पहले ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और कैमरून ग्रीन ने शतक जड़ा, फिर गेंदबाजी में कूपर कोनोली ने ऐतिहासिक स्पेल डाला. कोनोली ने 5 विकेट चटकाए, जो वनडे में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर द्वारा बेस्ट गेंदबाजी है. उन्होंने ब्रैड हॉग का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ 38 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा.

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 431 रन बनाए थे. ट्रेविस हेड (142), मिचेल मार्श (100) और कैमरून ग्रीन (118) ने शानदार शतकीय पारी खेली. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 155 रनों पर ढेर हो गई, सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर कपूर कोनोली ने लिए.

कूपर कोनोली का ऐतिहासिक स्पेल, तोड़ा ब्रैड हॉग का रिकॉर्ड

कूपर कोनोली ने 6 ओवरों में 22 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, विलेम मुल्डर, कोर्बिन बॉश और केशव महाराज को आउट किया. ये ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर द्वारा वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्पेल है. उन्होंने ब्रैड हॉग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 रन देकर 5 विकेट लिए थे. इसके बाद लिस्ट में शेन वार्न हैं, जिन्होंने 1996 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 33 रन देकर 5 विकेट लिए थे.

ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में स्पिनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्पेल

  • 5/22 (6) - कूपर कोनोली बनाम साउथ अफ्रीका- 2005 
  • 5/32 (10) - ब्रैड हॉग बनाम वेस्टइंडीज- 2005
  • 5/33 (9.3) - शेन वार्न बनाम वेस्टइंडीज- 1996
  • 5/35 (7.5) - माइकल क्लार्क बनाम श्रीलंका- 2004
  • 5/35 (9) - एडम ज़म्पा बनाम न्यूजीलैंड- 2022

5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे छोटी उम्र वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

कूपर कोनोली वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज बन गए हैं. पहले ये रिकॉर्ड क्रेग मैकडरमॉट के नाम था, जिन्होंने 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लिए थे. उस समय क्रेग की उम्र 22 साल 204 दिन थी. जबकि कोनोली ने रविवार को जब 5 विकेट लिए तो उनकी उम्र 22 साल 2 दिन थी. उन्होंने 22 अगस्त को ही अपना 22वां जन्मदिन मनाया था. देखें ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम उम्र में 5 विकेट लेने वाले टॉप 3 गेंदबाज. 

  • 22 साल, 2 दिन - कूपर कोनोली बनाम दक्षिण अफ्रीका (2025)
  • 22 साल, 204 दिन - क्रेग मैकडरमॉट बनाम पाकिस्तान (1987)
  • 22 साल, 211 दिन - मिचेल स्टार्क बनाम पाकिस्तान (2012)

साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज

साउथ अफ्रीका ने सीरीज के शुरूआती दोनों वनडे जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी. आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए आत्मसम्मान की लड़ाई वाला था, जिसे जीतने में मिचेल मार्श एंड टीम सफल रही. ट्रेविस हेड को तीसरे वनडे का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया, जिन्होंने 103 गेंदों में 5 छक्के और 17 चौकों की मदद से 142 रन बनाए. केशव महाराज को सीरीज का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget