एक्सप्लोरर

AUS vs PAK: शफीक ने जिसका कैच छोड़ा उसी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को धोया, मेलबर्न टेस्ट में मार्श का अर्धशतक

Melbourne Test: मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़ा. शफीक ने मार्श का एक कैच छोड़ दिया था.

Australia vs Pakistan Melbourne Test: ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने शानदार बैटिंग करते हुए मेलबर्न में अर्धशतक जड़ा. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. मार्श ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में हाफ सेंचुरी पूरी की. मार्श 20 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो जाते, लेकिन अब्दुल्ला शफीक ने उनका कैच छोड़ दिया. शफीक का यह कैच उनकी टीम पर भारी पड़ गया. मार्श ने खबर लिखने तक 9 चौके जड़कर 63 रन बनाए. 

दरअसल पाकिस्तान के लिए 16वां ओवर आमेर जमाल फेंकने आए. इस ओवर की पहली ही गेंद पर मिचेल मार्श के बल्ले से गेंद स्लिप की ओर निकली. वहां खड़े शफीक ने कैच छोड़ दिया. यह बहुत ही आसान कैच था, जिसे शफीक नहीं ले सके. उनको सोशल मीडिया पर इसकी वजह से ट्रोल भी किया जा रहा है. शफीक के कैच छोड़ने के बाद मार्श ने अर्धशतक पूरा कर लिया. उन्होंने 86 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 63 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखने तक दूसरी पारी में 4 विकेट गंवाकर 115 रन बनाए.

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 318 रन बनाए. इस दौरान मिचेल मार्श 60 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हो गए थे. लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में शानदार बैटिंग की. लाबुशेन ने पहली पारी में 155 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन बनाए. उनकी इस पारी में 5 चौके शामिल थे. उस्मान ख्वाजा ने 42 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 264 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए अब्दुल्ला शफीक ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 62 रन बनाए. मसूद ने भी 54 रनों की पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 360 रनों से जीत दर्ज की थी. पाकिस्तान को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. अब दूसरा मैच खेला जा रहा है. इसके बाद तीसरा मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : PAK vs AUS: IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी को पाकिस्तान के सस्ते प्लेयर्स ने धोया, नहीं मिला एक भी विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget