एक्सप्लोरर

PAK vs AUS: IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी को पाकिस्तान के सस्ते प्लेयर्स ने धोया, नहीं मिला एक भी विकेट

Melbourne Test: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज मिचेल स्टार्क को मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में एक भी विकेट नहीं मिले. वे महंगे भी साबित हुए.

Australia vs Pakistan Melbourne Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 264 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 5 विकेट झटके. वहीं नाथन लायन ने 4 विकेट लिए. लेकिन आईपीएल के सबसे महंगे गेंदबाज मिचेल स्टार्क को एक भी विकेट नहीं मिला. इतना ही नहीं स्टार्क महंगे भी साबित हुए. पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने उनके ओवर में काफी रन बटोरे.

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं. उन्होंने ऑक्शन 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा. स्टार्क का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. लेकिन वे बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा महंगे बिके. स्टार्क ऑक्शन में भले ही महंगे बिक गए. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में वे अपना जादू नहीं दिखा सके. स्टार्क ने 16 ओवरों में 69 रन दिए. इस दौरान वे एक भी विकेट नहीं ले सके.

मेलबर्न टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहली पारी में 264 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस दौरान ओपनर अब्दुल्ला शफीक ने 109 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन बनाए. शफीक की इस पारी में 5 चौके शामिल रहे. कप्तान शान मसूद ने 76 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया. मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 4 रन बनाए. रिजवान की इस पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल रहा.

बता दें कि स्टार्क का अब तक करियर शानदार रहा है. उन्होंने 84 टेस्ट मैचों में 338 विकेट झटके हैं. स्टार्क का एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 94 रन देकर 11 विकेट लेना रहा है. उन्होंने 121 वनडे मैचों में 236 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान एक मैच में 28 रन देकर 6 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. स्टार्क ने 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 73 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें : AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टेस्ट के दौरान लिफ्ट में फंस गए थर्ड अंपायर, पढ़ें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget