एक्सप्लोरर

AUS vs ENG: एशेज की तैयारी के लिए रविंद्र जडेजा के वीडियो देख रहा है यह इंग्लिश गेंदबाज, खुद किया खुलासा

Ashes Series: इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच ने बुधवार को बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज की तैयारी के लिए भारत के स्पिन बॉलर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के वीडियो देख रहे हैं.

Ashes Series 2021: इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच ने बुधवार को बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज की तैयारी के लिए भारत के स्पिन बॉलर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के वीडियो देख रहे हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में पिछली गर्मियों में टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के दौरान जडेजा की गेंदबाजी से लीच काफी प्रभावित थे.

इंग्लैंड के लिए जैक लीच ने 16 टेस्ट में 62 विकेट चटकाए हैं, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अब तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वह (जडेजा) भारत में जो करता है उससे उसने कुछ अधिक अलग किया. यह देखकर अच्छा लगा. वह आमतौर पर जो करता है उसने वही किया और सफलता हासिल की."

लीच ने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया के उनके समक्ष नैथन ल्योन प्रभावशाली रहे हैं और वह देख रहे हैं कि यहां की परिस्थितियों में यह ऑफ स्पिनर कैसी गेंदबाजी करता है. उन्होंने कहा, "सालों से मैं नैथन ल्योन को देख रहा हूं और वह काफी प्रभावशाली रहा है. उसकी स्टॉक गेंद काफी अच्छी है और ऐसी विकेटों पर जहां ज्यादा स्पिन नहीं मिलती, वहां वह अतिरिक्त उछाल और अन्य चीजें हासिल करने का तरीका ढूंढ लेता है."

लीच ने आगे कहा, "मैं इस तरह की चीजों को अपनी गेंदबाजी में शामिल करने का प्रयास कर रहा हूं, लेकिन साथ ही अपने मजबूत पक्षों पर भी कायम हूं." वहीं स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स ने खुद को एशेज के लिए फिट घोषित किया है और लीच का मानना है कि इससे टीम को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलनी चाहिए.

एशेज़ सीरीज़ का पूरा शेड्यूल-

पहला टेस्ट- 08-12 दिसंबर (ब्रिस्बेन)

दूसरा टेस्ट- 16-20 दिसंबर (एडिलेड)

तीसरा टेस्ट- 26-30 दिसंबर (मेलबर्न)

चौथा टेस्ट- 05-09 जनवरी (सिडनी)

पांचवां टेस्ट- 14-18 जनवरी (पर्थ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget