एक्सप्लोरर

अहमद शहजाद की तूफानी शतकीय पारी,भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

सुपर फोर के अपने अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम के सामने अफगानिस्तान की चुनौती

अहमद शहजाद(124) की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में भारत के सामने 253 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है. शहजाद और मोहम्मद नबी(64) की पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 252 रन बनाए.

भारतीय टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है ऐसे में टीम में कई बदलाव किए गए. टीम के दोनों प्रमुख तेज गेंदबाज टीम से बाहर थे ऐसे में शहजाद ने भारत की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए 116 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और 7 छक्के लगाए.

अफगानिस्तान की पूरी पारी शहजाद के इर्द गिर्द रही. उन्होंने शुरूआत से ही मोर्चा संभाला और अकेले रन बनाने का सिलसिला शुरु किया. दूसरे छोर से विकेट गिर रहे थे लेकिन शहजाद के बल्ले से रन निकलने का सिलसिला जारी रहा. उनकी आतिशी पारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम जब 60 रन पर भी नहीं पहुंची थी तब तक उनका अर्द्धशतक पूरा हो चुका था.

29वें ओवर में 132 के कुल योग पर जब टीम को पांचवां झटका लगा उससे पहले शहजाद भारत के खिलाफ पहला शतक लगा चुके थे.

शहजाद को ऊपरी क्रम में किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. ऊपरी क्रम में दो बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए लेकिन शहजाद रन बरसा रहे थे. 180 रन पर शहजाद के आउट होने के लगा कि भारत अफगानिस्तान की पारी को जल्द समेट देगी लेकिन तब नबी जम चुके थे और टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया. अपनी 64 गेंद की पारी में उन्होंने तीन चौके और चार गगनभेदी छक्के लगाए.

भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए जबकि कुलदीप यादव को दो सफलता मिली. खलील अहमद,दीपक चहर औऱ केदार जाधव को एक-एक सफलता मिली.

अब देखना होगा कि अफगानिस्तान के स्टार स्पिनरों के सामने बदली हुई भारतीय टीम किस तरह से जीत दर्ज करती है, इस मैदान पर एक बार ही 250 से अधिक का स्कोर चेज़ किया गया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: संजू-अभिषेक ने की विस्फोटक शुरुआत, जीतने के लिए बनाने है 226
LIVE: संजू-अभिषेक ने की विस्फोटक शुरुआत, जीतने के लिए बनाने है 226
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget