एक्सप्लोरर

यूएई ने ओमान को हराया, सुपर चार में अभी भी बना सकती है जगह, अगला मुकाबला किससे जानिए

भारतीय टीम ओमान से हारने के बावजूद भी शीर्ष दो में रहेगी जिससे उसका सुपर चार के लिए क्वालीफाई करना तय है.ओमान से भारत का हारना असंभव है.

खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने सोमवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की ओमान पर 42 रन की जीत के बाद एक मैच रहते एशिया कप के सुपर चार चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया. भारत दो जीत से चार अंक के साथ वर्तमान में ग्रुप ए में शीर्ष पर है और 19 सितंबर को ओमान (दो मैचों में शून्य अंक) के खिलाफ खेलेगा.

भारतीय टीम ओमान से हारने के बावजूद भी शीर्ष दो में रहेगी जिससे उसका सुपर चार के लिए क्वालीफाई करना तय है.ओमान से भारत का हारना असंभव है.

पाकिस्तान और यूएई के बीच 17 सितंबर को होने वाले मैच से यह तय होगा कि भारत के अलावा ग्रुप ए से दूसरी टीम के रूप में सुपर चार में कौन जगह बनाता है. पाकिस्तान और यूएई के दो-दो मैचों में दो-दो अंक हैं. ओमान के खिलाफ जीत से यूएई की सुपर चार में जगह बनाने की उम्मीद कायम है.

कप्तान मोहम्मद वसीम और सलामी बल्लेबाज अलीशान शराफू के अर्धशतकों के बाद जुनैद सिद्दिकी (23 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ओमान को 42 रन से हराकर सुपर चार में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखी.

वसीम ने 54 गेंद में 69 रन बनाये और वह आखिरी ओवर में आउट हुए. वहीं शराफू ने 38 गेंद में 51 रन की पारी खेलकर यूएई को बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पांच विकेट पर 172 रन तक पहुंचाया.

यह स्कोर घरेलू टीम की जीत के लिए काफी था और बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ जीत उन्हें महाद्वीपीय टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचा सकती है, बशर्ते भारत अपने आखिरी ग्रुप मैच में ओमान को हरा दे.

ओमान की पूरी टीम 18.4 ओवर में 130 रनों पर सिमट गई. सिद्दिकी ने ओमान के दोनों सलामी बल्लेबाजों आमिर कलीम (02) और कप्तान जतिंदर सिंह (20) को आउट किया, तब टीम का स्कोर 23 रन था.

बाएं हाथ के स्पिनर हैदर अली (22 रन देकर दो विकेट) ने फिर दो विकेट चटकाए जिससे सातवें ओवर में ओमान का स्कोर पांच विकेट पर 50 रन था और टीम मुश्किल में थी.

आर्यन बिष्ट और विनायक शुक्ला ने पारी को संभालने की कोशिश की जिससे ओमान ने 10 ओवर में पांच विकेट पर 74 रन बना लिए.

विकेटकीपर शुक्ला के साथ छठे विकेट के लिए 38 रन जोड़ने के बाद बिष्ट को मुहम्मद जवादुल्लाह (18 रन देकर दो विकेट) ने बोल्ड कर दिया. जवादुल्लाह ने फिर जितेन रामानंदी (13) का विकेट लिया.

फिर सिद्दिकी ने भी अपने विकेटों की संख्या में इजाफा किया जिससे यूएई जीत के और करीब पहुंच गई. इससे पहले ओमान के लिये बायें हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज जितेन रामानंदी ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिये.

शराफू ने दूसरे ही ओवर में शाह फैसल को आफ साइड में चौका लगाया. दूसरे छोर से हालांकि शकील अहमद ने किफायती गेंदबाजी की.

शराफू ने फिर फैसल को मिडआन के ऊपर से शॉट लगाया जबकि बाहर जाती गेंद पर एक और चौका जड़ा. यूएई के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कप्तान वसीम ने आमिर कलीम के पहले ओवर में तीन चौके लगाये. बायें हाथ के 43 साल के स्पिनर कलीम ने इस ओवर में 14 रन दिये.

शराफू ने मध्यम तेज गेंदबाज हसनैन शाह को लगातार तीन चौके लगाये. यूएई के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही 50 रन बना लिये.

ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने बायें हाथ के तेज गेंदबाज रामानंदी को गेंद सौंपी जिनका स्वागत शराफू ने आफ साइड पर चौके से किया. जतिंदर ने इसके बाद लेग स्पिनर समय श्रीवास्तव को लगाया लेकिन शराफू और वसीम ने उसे एक एक छक्का जड़ दिया.

वसीम को अपनी पारी में जीवनदान भी मिला जिनका कैच हम्माद मिर्जा ने डीप में छोड़ा. यूएई ने दस ओवर में बिना किसी नुकसान के 83 रन बना लिये थे.

रामानंदी ने शराफू को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. ओमान को पहले मैच में पाकिस्तान ने और यूएई को भारत ने हराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget