एक्सप्लोरर

Pakistan vs Nepal: संदीप के सामने बाबर आजम की चुनौती, रोमांचक हो सकता है एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला

Asia Cup 2023: पाकिस्तान और नेपाल के बीच एशिया कप 2023 का पहला मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में नेपाल के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं होगा.

Asia Cup 2023 Pakistan vs Nepal: पाकिस्तान और नेपाल के बीच एशिया कप 2023 का पहला मैच खेला जाएगा. मुल्तान में खेले जाने वाला यह मुकाबला रोमांचक हो सकता है. पाकिस्तान की टीम फॉर्म में है. उसने हाल ही में अफगानिस्तान को हराया था. अब वह नेपाल के सामने चुनौती पेश करेगी. दूसरी नेपाल के लिए इस मैच को जीतना आसान नहीं होगा. लेकिन टीम के बेहतरीन गेंदबाज संदीप लामिछाने कमाल दिखा सकते हैं. उनका प्रदर्शन काफी अहम होगा.

संदीप ने 2021 से अभी तक विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. 23 साल के संदीप ने नेपाल के लिए अभी तक 49 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 111 विकेट लिए हैं. उनका वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है. वे वनडे में 3 बार पांच-पांच विकेट ले चुके हैं. संदीप ने यूएई के खिलाप जुलाई में एक मैच में 3 विकेट झटके थे. वहीं आयरलैंड के खिलाफ एक सफलता हासिल की थी. वे एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में नेपाल के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

बाबर आजम की बात करें तो उन्होंने इस साल खेले 11 वनडे पारियों में 6 अर्धशतक जड़े हैं. इसमें एक शतक भी शामिल है. वे रैंकिंग में टॉप पर हैं. बाबर ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 60 रन बनाए थे. वहीं दूसरे वनडे में 53 रनों की अहम पारी खेली थी.

बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम पाकिस्तान काफी मजबूत है. उनसे प्लेइंग इलेवन में काफी बेहतरीन खिलाड़ियों को जगह दी है. टीम ने अनुभवी खिलाड़ी शादाब खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. फकर जमान, इमाम-उल-हक और सलमान अली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं. नेपला के खिलाफ इफ्तिखार अहमद को भी खेलने का मौका मिलेगा. विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में उतरेंगे. 

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने खेली है यादगार पारियां, टॉप पर हैं कोहली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, दूसरे नंबर पर भारतीय
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, दूसरे नंबर पर भारतीय
Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget