एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023 Final: 8वीं बार भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा फाइनल, जानें किसने जीते सबसे ज्यादा खिताब

India vs Sri Lanka: एशिया कप 2023 में फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. टूर्नामेंट में दोनों के बीच यह 8वीं खिताबी भिड़ंत होगी.

India vs Sri Lanka In Asia Cup Final: एशिया कप 2023 को भारत और श्रीलंका के रूप में दो फाइनलिस्ट मिली. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 17 सितंबर, रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी थी. इसके बाद श्रीलंका ने सुपर-4 में पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटवाया. एशिया कप में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा कि जब फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं. इससे पहले दोनों टीमें फाइनल में 7 बार एक दूसरे का सामना कर चुकी हैं. 

दोनों के बीच सबसे पहला फाइनल 1988 में खेला गया था जिसमें भारत ने जीत अपने नाम की थी. दोनों के बीच अब तक खेले गए 7 फाइनल में भारत ने 4 खिताब जीतकर बढ़त बना रखी है. जबकि श्रीलंका ने भारत के सामने 3 बार ही खिताबी मुकाबला जीता है. दोनों के बीच दूसरा खिताबी मुकाबला 1991 में खेला गया, जिसमें एक बार फिर भारत विजयी रही. फिर 1995 में दोनों के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने फिर जीत अपने नाम की. 

पहले भारत फिर श्रीलंका ने लगाई खिताबी जीत की हैट्रिक

भारत और श्रीलंका बीच खेले गए खिताबी मुकाबलों में पहले भारत ने लागतार तीन बार जीतकर हैट्रिक लगाई. इसके बाद 1997, 2004 और 2008 में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ फाइनल में लगातार तीन जीत हासिल कर हैट्रिक दर्ज की. हालांकि इसके बाद दोनों के बीच आखिरी खिताबी भिड़ंत 2010 में हुई, जिसमें भारत ने जीत हासिल कर बढ़त अपने नाम कर ली. अब देखना दिलचस्प होगा कि 2023 में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में कौन सी टीम बाज़ी मारती है. क्या दोनों बीच खिताबी भिड़ंत में बराबरी हो जाती है या भारत बढ़त कायम रखती है.

एशिया कप में भारत-श्रीलंका के बीच अब तक खेले गए फाइनल में विजेता

1988- भारत
1991- भारत
1995- भारत
1997- श्रीलंका
2004- श्रीलंका
2008- श्रीलंका
2010- भारत. 

 

ये भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: जडेजा के प्रदर्शन पर दिनेश कार्तिक ने उठाया सवाल, 'टीम इंडिया के लिए नहीं कर रहे कुछ खास'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget