एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: एशिया कप के सभी मैचों की टाइमिंग का हुआ खुलासा, जानें कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले

Asia Cup: एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से होगी. टूर्नामेंट में का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा. आइए जानते हैं सभी मुकाबले की टाइमिंग क्या रहेगी.

Asia Cup 2023 All Match Timing: एशिया कप 2023 का आगाज़ 30 अगस्त से होगा. कुछ वक़्त पहले ही एशियन क्रिकेट परिषद की ओर से टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया था. एशिया कप में कुल 13 मैच खेले जाने हैं. इस बार का एशिया कप वनडे (50 ओवर) फॉर्मेट में खेला जाएगा. वहीं अब सभी मैचों की टाइमिंग भी सामने आ चुकी हैं. टूर्नामेंट के सभी मैच भारतीय समयनुसार, दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे. 

टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल शामिल है. सभी टीमों के 3-3 के दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान और नेपाल को रखा गया है. जबकि, ग्रुप-बी में बांग्लादेश अफगानिस्तान और गत विजेता श्रीलंका को रखा गया है. टूर्नामेंट दो चरणों में खेला जाएगा, जिसमें ग्रुप चरण और सुपर-4 चरण शामिल होगा. 

दो देशों की मेज़बानी में होने वाले टूर्नामेंट के 4 मैच पाकिस्तान और 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. पाकिस्तान में मैच लाहौर और मुल्तान शहर में होंगे. वहीं श्रीलंका में 9 मैच कैंडी और कोलंबो में खेले जाएंगे. मल्टी नेशनल टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान के लाहौर और फाइनल मैच 17 सितंबर को श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित होगा. इस दौरान पाकिस्तान टीम ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक ही मैच (पहला मैच) घरेलू सरज़मीं पर खेलेगी. वहीं टूर्नामेंट में 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा. 

एशिया कप की टाइमिंग और शेड्यूल 

  • 30 अगस्त- पाकिस्तान बनाम नेपाल, मुल्तान में दोपहर 3:00 बजे से (ग्रुप स्टेज)
  • 31 अगस्त- बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, कैंडी में दोपहर 3:00 बजे से (ग्रुप स्टेज)
  • 2 सितंबर- पाकिस्तान बनाम भारत, कैंडी में दोपहर 3:00 बजे से (ग्रुप स्टेज)
  • 3 सितंबर- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, लाहौर में दोपहर 3:00 बजे से (ग्रुप स्टेज)
  • 4 सितंबर- भारत बनाम नेपाल, कैंडी में दोपहर 3:00 बजे से (ग्रुप स्टेज)
  • 5 सितंबर- अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, लाहौर में दोपहर 3:00 बजे से (ग्रुप स्टेज)
  • 6 सितंबर- ए1 बनाम बी2, लाहौर में दोपहर 3:00 बजे से (सुपर 4)
  • 9 सितंबर- बी1 बनाम बी2, कोलंबो में दोपहर 3:00 बजे से (सुपर 4)
  • 10 सितंबर- ए1 बनाम ए2, कोलंबो में दोपहर 3:00 बजे से (सुपर 4)
  • 12 सितंबर- ए2 बनाम बी1, कोलंबो में दोपहर 3:00 बजे से (सुपर 4)
  • 14 सितंबर- ए1 बनाम बी1, कोलंबो में दोपहर 3:00 बजे से (सुपर 4)
  • 15 सितंबर- ए2 बनाम बी2, कोलंबो में दोपहर 3:00 बजे (सुपर 4)
  • 17 सितंबर- फाइनल, कोलंबो में दोपहर 3:00 बजे से.

 

ये भी पढ़ें...

Cricket Rules: इन बल्लेबाज़ों के नाम दर्ज है अजीब ढंग से विकेट गंवाने का रिकॉर्ड, लिस्ट में भारतीय दिग्गज भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
लगातार 2 सीरीज हार के बाद BCCI लेगा कप्तान की 'क्लास', कोच गौतम गंभीर के पद पर भी लटकी तलवार
लगातार 2 सीरीज हार के बाद BCCI लेगा कप्तान की 'क्लास', कोच गौतम गंभीर के पद पर भी लटकी तलवार
इंग्लैंड से हार के बाद BCCI एक्शन मोड में, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास
इंग्लैंड से हार के बाद BCCI एक्शन मोड में, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget