एक्सप्लोरर

Cricket Rules: इन बल्लेबाज़ों के नाम दर्ज है अजीब ढंग से विकेट गंवाने का रिकॉर्ड, लिस्ट में भारतीय दिग्गज भी शामिल

Unusual Dismissals: क्रिकेट इतिहास में अब तक कुछ बल्लेबाज़ बड़े ही अनोखे ढंग से आउट हो चुके हैं. इस लिस्ट में पूर्व भारतीय दिग्गज मोहिंदर अमरनाथ भी शामिल हैं.

Unusual Dismissals In Cricket: क्रिकेट में आपने बोल्ड, कैच आउट, रन, स्टंपिंग इत्यादि तरीकों से बल्लेबाज़ों को आउट होते तो देखा ही होगा. लेकिन क्रिकेट के इतिहास में कुछ बल्लेबाज़ बड़े अनोखे ढंग से भी आउट हुए हैं. इस लिस्ट में पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ मोहिंदर अमरनाथ भी शामिल हैं. हम आपको 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' और 'हैंडल्ड द बॉल' के ज़रिए आउट हुए बल्लेबाज़ों के बारे में बताएंगे. 

क्या होता है ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड और हैंडल्ड द बॉल?

ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड: जब बल्लेबाज़ जानबूझकर विपक्षी टीम की फील्डिंग में बाधा पैदा करे, ऐसे स्थिति में बल्लेबाज़ को आउट दिया जाता है और इसे ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड कहते हैं. 

हैंडल्ड द बॉल: जब बल्लेबाज़ जाबूझकर गेंद को हाथ के पकड़ता या टच करता है या फिर खुद को आउट होने से बचाने के लिए बल्लेबाज़ गेंद को हाथ से रोकने की कोशिश करता है, ऐसे में बल्लेबाज़ को आउट करार दिया जाता है और इसे हैंडल्ड द बॉल कहते हैं. 

ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड से आउट हुए बल्लेबाज़

 

  • रमीज़ राजा: पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज़ 20 नवंबर, 1987 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के ज़रिए आउट हुए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रमीज़ राजा ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के ज़रिए आउट होने वाले पहले बल्लेबाज़ थे. 
  • मोहिंदर अमरनाथ: पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ मोहिंदर अमरनाथ 22 अक्टूबर, 1989 में श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद वनडे में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के ज़रिए आउट हुए थे. 
  • इंजमाम उल हक: पूर्व पाक कप्तान इंजमाम उल हक 6 फरवरी, 2006 में पेशावर में भारत के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड का शिकार हुए थे. इंजमाम ने सुरेश रैना द्वारा फेंका गया एक थ्रो अपने बल्ले से रोक लिया था. 
  • मोहम्मद हफीज़: पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज़ मोहम्मद हफीज़ 21 मार्च, 2013 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के ज़रिए आउट हुए थे. 
  • अनवर अली: पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज़ अनवर अली भी ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के ज़रिए आउट हो चुके हैं. अनवर अली ने 27 नवंबर, 2013 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में ऐसे विकेट गंवाया था. 
  • बेन स्टोक्स: इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने 5 सितंबर, 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के ज़रिए अपना विकेट गंवाया था. 
  • जेवियर मार्शल: यूएएस के बल्लेबाज़ जेविय मार्शल 8 दिसंबर, 2019 में यूएई के खिलाफ खेले गए वनडे में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड से आउट हुए थे. 
  • दनुष्का गुनातिलका: श्रीलंकाई बल्लेबाज़ दनुष्का गुनातिलका ने 10 मार्च, 2021 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड से अपना विकेट गंवाया था. 

हैंडल्ड द बॉल के ज़रिए आउट होने वाले बल्लेबाज़

  • मोहिंदर अमरनाथ: पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ मोहिंदर अमरनाथ हैंडल्ड द बॉल के ज़रिए भी अपना विकेट गंवा चुके हैं. 9 फरवरी, 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में मोहिंदर अमरनाथ हैंडल्ड द बॉल के ज़रिए आउट हुए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहिंदर अमरनाथ हैंडल्ड द बॉल के ज़रिए आउट होने वाले पहले खिलाड़ी थे. 
  • डैरिल कलिनन: साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज़ डैरिल कलिनन 27 जनवरी, 1999 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए मैच में हैंडल्ड द बॉल के ज़रिए आउट हुए थे. 
  • चामू चिभाभा: ज़िम्बाब्वे के चामू चिभाभा वनडे में 20 अक्टूबर, 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में हैंडल्ड द बॉल के ज़रिए आउट हुए थे. 

 

ये भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: एशिया कप में शाकिब अल हसन होंगे बांग्लादेश के कप्तान, BCB अध्यक्ष ने दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget