एक्सप्लोरर

3rd Test ENG vs AUS: इंग्लैंड ने जीता टॉस, बारिश ने फिर डाला खलल

Ashes: ऐतिहासिक एशेज़ सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है, जबकि बारिश की वजह से मैच 4 ओवर के बाद ही रुक गया है.

ऐतिहासिक एशेज़ सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. लेकिन टॉस जीतकर खेल शुरु होने 4 ओवर बाद ही बारिश के खलल के बाद खेल रोकना पड़ा. खेल रुकने से पहले जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाज़ी के आगे मार्कस हैरिस बुरी तरह से चकमा खा गए और 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. मैच रुकने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 1 एक विकेट गंवाकर 12 रन बना लिए हैं. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने हेडिग्ले मैदान पर खेले जा रहे प्रतिष्ठित ऐशज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था. बारिश के कारण इस मैच के टॉस में पहले ही देरी हो गई थी. मेजबान टीम ने इस मैच के लिए एक भी बदलाव नहीं किया है जबकि आस्ट्रेलिया ने कैमरून बेनक्राफ्ट, पीटर सीडल और स्टीव स्मिथ के स्थान पर मार्कस हैरिस, जेम्स पैटिंसन और मार्नस लाबुशाने को मौका दिया है. स्मिथ को पिछले मैच में जोफ्रा आर्चर के बाउंसर पर चोट लगी थी जिसके कारण वह इस मैच से बाहर हैं. आस्ट्रेलिया इस सीरीज में फिलहाल, 1-0 से आगे चल रही है. पहले मैच में इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन उसे मैच गंवाना पड़ा था जबकि दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. दूसरे मैच में भी बारिश ने काफी खलल डाला था जिसके कारण नतीजा नहीं निकल पाया था. टीम: इंग्लैंड: रोरी बर्न्‍स, जेसन रॉय, जोए रूट (कप्तान), जोए डेनले, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयर्सटो, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड और जैक लीच. आस्ट्रेलिया: मार्कस हैरिस, डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशाने, ट्रेविस हेड, मैथ्यू वेड, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, जेम्स पैटिंसन, नेथन लॉयन, जोस हेजलवुड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
LIVE: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
Watch: शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget