एक्सप्लोरर

Ashes 2019: पूर्व कप्तान माइक ब्रेयर्ली ने दी बेन स्टोक्स को वर्कलोड पर ध्यान रखने की सलाह

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइक ब्रेयर्ली ने कहा है कि एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे बेन स्टोक्स को अपने वर्कलोड का ध्यान रखना चाहिए.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइक ब्रेयर्ली ने बेन स्टोक्स को अपने वर्कलोड का ध्यान रखने की सलाह दी है. ब्रेयर्ली कहा कि स्टोक्स के लिए लगातार गेंदबाजी करते रहना और रोजाना रन बनाते रहना आसान नहीं होगा. स्टोक्स ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में अविश्वसनीय पारी खेलकर इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक विकेट की रोमांचक जीत दिलाई थी.

लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर स्टोक्स और जैक लीच ने आखिरी विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के मुंह से जीत छीनी बल्कि इंग्लैंड को एशेज सीरीज में बनाए रखा. स्टोक्स ने इस मैच में 135 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली.

ब्रेयर्ली ने द टाइम्स के लिए अपने लेख में लिखा, "स्टोक्स को अपने कप्तान और चयनकर्ताओं से इस बात का भरोसा मिलने की जरूरत है कि वे ज्यादा गेंदबाजी नहीं करेंगे. वह आवश्यक स्थिति में ही चौथे तेज गेंदबाज होंगे, ना कि तीसरे."

इंग्लैंड के लिए 39 टेस्ट मैच खेलने वाले ब्रेयर्ली ने लिखा है, "वह एक दिन में नियमित 20 ओवर नहीं कर सकते और ना ही छह घंटे में शतक लगा सकते हैं. उन्हें बल्लेबाजी के लिए प्रोत्साहित करना होगा."

पूर्व कप्तान ने कहा कि हाल के समय में स्टोक्स इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं.

उन्होंने कहा, "एक साल पहले ही मैंने कहा था कि वह पहले ही इंग्लैंड के तीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों एलेस्टेयर कुक और जोए रूट के साथ शामिल हैं. अब वह हमारे दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: 15 अगस्त को टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने पडिक्कल, पंत के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: 15 अगस्त को टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने पडिक्कल, पंत के साथ क्रीज पर मौजूद
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget