एक्सप्लोरर

एशेज: शतकीय पारी खेल स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया को संभाला

वर्तमान समय में टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों उन्हें विश्व का बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज कहा जाता है.

वर्तमान समय में टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों उन्हें विश्व का बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज कहा जाता है. एक तरफ गिर रहे विकेट के बीच शानदार नाबाद 141 रनों की शतकीय पारी खेल कर स्मिथ ने टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 26 रनों की मनोवैज्ञानिक बढ़त दिला दी. जिसका फायदा बाद में तेज गेंदबाज जोश हैजलेवुड दो विकेट ले कर उठाया.

एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 76 रनों पर ही चार विकेट खो दिए थे और लग रहा था कि वह इंग्लैंड के पहली पारी में बनाए स्कोर 302 से आगे नहीं जा पाएगी. लेकिन कप्तान स्मिथ ने शतक लगाते हुए अपनी टीम को 26 रनों की बढ़त दिला दी.

कप्तान के बाद हैजलेवुड ने दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों को 33 के कुल स्कोर तक पवेलियन भेज दिया. हालांकि मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया पर सात रनों की बढ़त लेने में तो कामयाब रही है, लेकिन मेजबान टीम ने उस पर पूरी तरह से अपना शिकंजा कस लिया है.

चौथे दिन पहली पारी में अर्द्धशतक जड़ने वाले मार्क स्टोनमैन और कप्तान जोए रूट तीसरे दिन 19 और पांच रनों पर नाबाद लौटे. इन दोनों पर इंग्लैंड को संकट से बाहर निकालने की बड़ी जिम्मेदारी है.

अपने तीसरे दिन शुक्रवार के स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 165 रनों से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया को शॉन मार्श के रूप में पहला झटका लगा. शुक्रवार को 44 रनों के स्कोर के साथ नाबाद लौटने वाले मार्श सात रन जोड़ अर्द्धशतक पूरा करने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर जेम्स एंडरसन को कैच दे बैठे.

स्मिथ को अब दूसरे छोर से विकेट पर टिकने वाले जोड़ीदार की तलाथ थी, जिसे पैट कमिंस (42) ने पूरा किया. कमिंस के क्रिज पर आने से पहले मेजबान टीम ने टिम पेन (13) और मिशेल स्टार्क (6) के विकेट खो दिए थे.

लंबे अंतराल बाद वापसी कर रहे पेन 42 गेंदों में दो चौके मारकर एंडरसन की गेंद पर विकेट के पीछे जॉनी बेयर्सटो को कैच दे बैठे.

स्टार्क को ब्रॉड ने पवेलियन भेजा. यहां से स्मिथ ने कमिंस के साथ आठवें विकटे के लिए 66 रनों की साझेदारी की. कमिंस की पारी का अंत क्रिस वोक्स ने किया. स्मिथ ने इसके बाद हैजलेवुड (6) के साथ 23 और नाथन लॉयन (9) के साथ 30 रनों की साझेदारी कर टीम को बढ़त दिला दी.

स्मिथ 326 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाते हुए नाबाद लौटे. इंग्लैंड की तरफ से ब्रॉड ने तीन विकेट लिए. एंडरसन और मोइन अली को दो-दो सफलताएं मिलीं. क्रिस वोक्स, जैक बॉल, जोए रूट को एक-एक सफलता मिली.

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड को 11 के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा. इंग्लैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज एलिस्टर कुक (7) को हैजलेवुड ने स्टार्क के हाथों कैच कराया. जेम्स विंसे (2) को हैजलेवुड ने अपना दूसरा शिकार बनाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता
रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता
IND vs WI 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget