एक्सप्लोरर

एशेज ENG vs AUS : आर्चर की घातक गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पाया ऑस्ट्रेलिया का एक भी बल्लेबाज, 179 पर पूरी टीम ढेर

डेविड वॉर्नर (61) और मार्नस लाबुशाने (74) ने तीसरे विकेट के लिए 111 रन की शतकीय साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को संकट से बाहर निकाला. लाबुशाने ने 129 गेंदों पर 10 चौके लगाए. उन्होंने करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया.

इंग्लैंड ने जोफरा आर्चर (45/6) की घातक गेंदबाजी के दम पर यहां हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन आस्ट्रेलिया को 52.1 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट कर दिया. आस्ट्रेलिया के ऑलआउट होते ही पहले दिन का खेल समाप्त होने की घोषणा कर दी गई. इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत सही नहीं रही और टीम ने 25 रन तक मार्कस हैरिस (8) और उस्मान ख्वाजा (8) के रूप में अपने दो विकेट गंवा दिए. इसके बाद डेविड वॉर्नर (61) और मार्नस लाबुशाने (74) ने तीसरे विकेट के लिए 111 रन की शतकीय साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को संकट से बाहर निकाला. वार्नर ने इस दौरान अपने करियर का 30 वां अर्धशतक भी जमाया. उन्होंने 94 गेंदों पर सात चौके लगाए. वॉर्नर का विकेट 136 के स्कोर पर गिरा. वॉर्नर के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड और मैथ्यू वेड खाता खोले बिना ही चलते बने. वेड के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई और 179 रन पर ऑलआउट हो गई. लाबुशाने ने 129 गेंदों पर 10 चौके लगाए. उन्होंने करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया. इंग्लैंड के लिए आर्चर के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो और क्रिस वोक्स तथा बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक के बाद ईशान किशन इतिहास रचने की दहलीज पर, पांचवें टी20 में करेंगे धमाका
अभिषेक के बाद ईशान किशन इतिहास रचने की दहलीज पर, पांचवें टी20 में करेंगे धमाका
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
World Championship ऑफ लीजेंड्स के दोनों सेमीफाइनल आज, भारत में कब और कहां देखें LIVE
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दोनों सेमीफाइनल आज, भारत में कब और कहां देखें LIVE
कुलदीप IN, वैभव को फिर मौका नहीं, पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
कुलदीप IN, वैभव को फिर मौका नहीं, पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget