एक्सप्लोरर

Anushka Sharma Virat Kohli: हार के बाद भावुक हो जाते थे विराट, अनुष्का ने कई बार देखें आंसू, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Virat Kohli: अनुष्का शर्मा ने कोहली के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है. अनुष्का ने अपने पोस्ट के जरिए ये बताया कि हार के बाद उन्होंने कई बार विराट कोहली के आंखों में आंसू देखें.

Anushka Sharma Post for Virat Kohli: विराट कोहली ने शनिवार को भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा देकर हर किसी को हैरान कर दिया. कोहली के इस्तीफे के बाद उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. अनुष्का ने अपने पोस्ट के जरिए ये बताया कि हार के बाद उन्होंने कई बार विराट कोहली के आंखों में आंसू देखें. 

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे साल 2014 का वो दिन याद है जब आपने मुझे बताया था कि एमएस धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले के कारण आपको कप्तान बनाया गया है. मुझे उस दिन एमएस और आपके साथ हुई वो बातचीत याद है, जिसमें उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा था कि जल्द ही आपकी दाढ़ी के बाल पकने लगेंगे. हम सब इस बात पर खूब हंसे थे. उस दिन से लेकर अब तक, मैं आपकी दाढ़ी पकने से भी बढ़कर बहुत कुछ देख चुकी हूं. मैंने विकास देखा है. जबरदस्त विकास. आपके इर्द-गिर्द और आपके अंदर. और हां, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में आपका विकास और आपके नेतृत्व में टीम को मिली उपलब्धियां देख मुझे बेहद गर्व है. लेकिन, जो विकास आपके अंदर आया है, उस पर मुझे ज्यादा नाज है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का ने साल 2014 के दिनों को याद करते हुए कहा कि उस वक्त दोनों बहुत भोले थे. उन्हें लगता था कि अच्छी नीयत और सकारात्मक सोच और प्रयास जीवन में आगे बढ़ने का मंत्र हैं. अनुष्का ने लिखा, 'आपने जिन चुनौतियों का सामना किया उनमें से कई मैदान तक सीमित नहीं थीं, लेकिन, इसी का नाम तो जिंदगी है ना? यह उन मोर्चे पर आपका इम्तिहान लेती हैं, जिनके बारे में आप सोचते तक नहीं हैं. मुझे गर्व है कि आपने किसी भी चुनौती को अपनी अच्छी नीयत के आड़े नहीं आने दिया. आप हमेशा सही के लिए खड़े हुए.'

अनुष्का ने आगे लिखा कि आपने अपने शानदार नेतृत्व से एक मिसाल कायम की. आप जीत के लिए जी-जान लगा देते थे. हार के बाद कई बार मैंने आपकी आंखों में आंसू देखे हैं. आपके मन में हमेशा यही सवाल रहता था कि क्या कुछ और किया जा सकता था. आप ऐसे ही हैं और दूसरों से भी ऐसी ही उम्मीद रखते हैं. आप साफदिल और बेबाक हैं. दिखावा आपको अच्छा नहीं लगता. आपकी यही खूबी आपको मेरी और आपके प्रशंसकों की नजरों में महान बनाती है.'

अनुष्का ने लिखा कि उनकी बेटी वामिका इस बात की गवाह होगी कि भारतीय टीम की कप्तानी ने कैसे न सिर्फ एक क्रिकेटर, बल्कि एक पिता के रूप में भी विराट के अस्तित्व को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया.

ये भी पढ़ें- Ashes 2022: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने Usman Khawaja के लिए रोका शैम्पेन सेलिब्रेशन, वायरल हो रहा वीडियो

Big Bash League: Glenn Maxwell ने पकड़ा कमाल का कैच, खुद भी नहीं कर पाए यकीन, Video

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget