एक्सप्लोरर

Andre Russell Net Worth: करोड़ों की प्रॉपर्टी, अमेरिकन मॉडल से की शादी; जानिए आंद्रे रसेल के बारे में सबकुछ

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अमेरिकन मॉडल (Andre Russell Wife Jassym Lora) से शादी की. रसेल IPL समेत दुनिया भर की कई टी20 लीग से करोड़ो रूपये कमाते हैं. जानिए उनके बारे में सबकुछ.

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर प्लेयर आंद्रे रसेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल हैं. हालांकि वह सीरीज के सभी मैच नहीं खेलेंगे, वो दूसरे टी20 के बाद रिटायरमेंट ले लेंगे. रसेल एक ग्लैमरस लाइफ जीते हैं, उनकी टी20 लीग से ही करोड़ों रूपये की कमाई हो जाती है. उनकी पत्नी जैसिम लोरा (Jassym Lora) एक अमेरिकी मॉडल हैं.

आंद्रे रसेल का जन्म जमैका के किंग्स्टन में हुआ, यहीं पर 23 जुलाई को वह अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे. 37 वर्षीय रसेल ने 15 नवंबर, 2010 को अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी. ये एक टेस्ट मैच था, यही उनका आखिरी टेस्ट भी साबित हुआ. 2011 में उन्होंने वनडे और टी20 में डेब्यू किया. रसेल ने 56 वनडे में 1034 रन बनाए और 70 विकेट लिए. 84 टी20 मैचों में उनके नाम 1078 रन और 61 विकेट रहे.

  • फुल नाम: Andre Dwayne Russel
  • निक नेम: Dre Russ
  • जन्म तिथि: 29 अप्रैल, 1988 
  • उम्र: 37 साल
  • धर्म: क्रिश्चियन
  • राष्ट्रीयता: जमैका

आंद्रे रसेल की पत्नी जैसिम लोरा

वेस्टइंडीज क्रिकेटर रसेल की पत्नी का नाम जैसिम लोरा है, जो पेशे से एक अमेरिकी मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. अभी उनके इंस्टाग्राम पर साढ़े 3 लाख के करीब फ़ॉलोअर्स हैं. जैसिम लोरा रसेल और केकेआर टीम को चीयर करने के लिए कई बार भारत भी आ चुकी हैं. वह 2021 फाइनल देखने के लिए दुबई भी गई थी, जहां केकेआर सीएसके से फाइनल हार गई थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jassym LORA Russell (@jassymloraru)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jassym LORA Russell (@jassymloraru)

टी20 लीग से होती है करोड़ो की कमाई

रसेल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आलावा कई टी20 लीग से खेल चुके हैं, जो उनकी मोटी कमाई का एक बड़ा जरिया है. आईपीएल 2025 के लिए केकेआर ने रसेल को 12 करोड़ रूपये में रिटेन किया था. इसके आलावा वह अबू धाबी नाइट राइडर्स, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स, कोलंबो किंग्स, मेलबर्न रेनेगेड्स, इस्लामाबाद यूनाइटेड समेत दुनिया भर की कई लीग टीमों के लिए खेल चुके हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Los Angeles Knight Riders (@lakriders)

आंद्रे रसेल नेट वर्थ

रिपोर्ट के अनुसार रसेल की कुल नेट वर्थ 10 मिलियन अमेरिकन डॉलर है. भारतीय मुद्रा में ये करीब 80 करोड़ रूपये हैं. उनके इनकम का बड़ा सोर्स आईपीएल ही है. इसके आलावा वह अन्य टी20 लीग से भी 10 करोड़ रूपये तक कमाते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी प्रति वर्ष 5-6 करोड़ की कमाई होती है.

  • आंद्रे रसेल आईपीएल सैलरी (KKR)- 12 करोड़ रूपये सालाना
  • अन्य टी20 लीग- 8 से 10 करोड़ रूपये सालाना
  • ब्रांड एंडोर्समेंट- 5 से 6 करोड़ रूपये सालाना
  • बिज़नेस- 2 करोड़ रूपये सालाना

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget