एक्सप्लोरर

Alzarri Joseph: अल्जारी जोसेफ पर लगा बैन, लाइव मैच के बीच ग्राउंड छोड़कर गए थे बाहर

Alzarri Joseph Ban: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर दो मैचों का बैन लगा दिया गया है. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अनुचित व्यवहार के कारण जोसेफ पर बैन लगा.

Ban On Alzarri Joseph For Inappropriate Behavior: वेस्टइंडीज के स्टार तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर दो मैचों का बैन लग गया. लाइव मैच के बीच ग्राउंड छोड़कर बाहर चले जाने की हरकत को मद्दे नजर रखते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अल्जारी पर बैन लगाया. कप्तान से नाखुश होने के बाद वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मैदान से बाहर जाकर कुछ देर डगआउट में बैठे नजर आए थे. 

जोसेफ ने यह हरकत बीते बुधवार (06 नवंबर) इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में की थी. अब उन्हें बैन के साथ इस हरकत का खामियाजा भुगतना पड़ा. दरअसल बॉलिंग करते वक्त अल्जारी को कप्तान शाई होप ने उनके मनमुताबिक फील्डिंग नहीं दी थी, जिसके बाद तेज गेंदबाज गुस्से में दिखाई दिए थे. पहले जोसेफ ने कप्तान से कुछ कहा और फिर अपना ओवर पूरा करके मैदान के बाहर चले गए. हालांकि जोसेफ फिर कुछ देर बाद मैदान पर वापस आ गए थे. 

इस घटना पर वेस्टइंडीज के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट माइल्स बासकोम्बे ने कहा, "अल्जारी का व्यवहार क्रिकेट वेस्टइंडीज जरिए समर्थित मूल मूल्यों के अनुरूप नहीं था. इस तरह के आचरण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और हमने यह सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की है कि स्थिति की गंभीरता को पूरी तरह से स्वीकार किया जाए."

वहीं अल्जारी जोसेफ ने भी अपनी इस हरकत को लेकर माफी मांगी. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के हवाले से जोसेफ ने कहा, "मैं मानता हूं कि मेरा जुनून मुझ पर हावी रहा. मैंने निजी रूप से कप्तान शाई होप, अपने साथी खिलाड़ियों और टीम मैंनेजमेंट से माफी मांगी. मैं वेस्टइंडीज फैंस से भी माफी मांगता हूं- मैं समझता हूं कि फैसले में थोड़ी सी चूक का भी दूरगामी प्रभाव हो सकता है और इससे हुई किसी भी निराशा के लिए मुझे गहरा खेद है."

 

ये भी पढ़ें...

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में RCB के दो गेंदबाजों की चमक सकती है किस्मत, डेब्यू कैप मिलने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget