एक्सप्लोरर

IND vs ENG: एलेस्टर कुक ने बताया भारत दौरे पर इंग्लैंड को किस बात की खलेगी कमी, बैजबॉल स्टाइल पर भी दिया रिएक्शन

Alastair Cook: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलेस्टर कुक का कहना है कि भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच न खेलने से इंग्लिश टीम के लिए कुछ मुश्किलें खड़ी होंगी.

Alastair Cook on England Match Practice: इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज एलेस्टर कुक ने भारत दौरे पर अपनी टीम को लेकर एक चिंता जताई है. उनके मुताबिक, भारत में टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मुकाबले न खेलना, इंग्लैंड के लिए थोड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट बोर्ड्स को आपस में इस बात पर समझौता करना चाहिए कि मेहमान टीमों के लिए अच्छी पिचों पर अभ्यास मैच आयोजित कराए जाएं.

इंग्लैंड की टीम ने इस बार भारत में अभ्यास मैच खेलने के बजाय ट्रेनिंग कैंप में पसीना बहाना पसंद किया. अभ्यास मुकाबले न खेलने का यह फैसला इसलिए हुआ क्योंकि हाल के कुछ सालों में अकसर यह देखा गया है कि जब भी कोई टीम टेस्ट दौरे के लिए कहीं जाती है तो मेजबान बोर्ड उन्हें उस तरह की पिच मुहैया नहीं कराता, जिस तरह की विकटों पर टेस्ट मैच खेले जाने हैं. ऐसे में अभ्यास मुकाबलों का कोई महत्व नहीं रह जाता.

इस मामले पर एलेस्टर कुक ने "संडे टाइम्स" के लिए अपने एक लेख में लिखा है, 'समस्या यह है कि इंग्लैंड की टीम की तैयारियां पूरी नहीं होगी. अच्छा होगा अगर देशों के बीच कुछ इस तरह का एग्रीमेंट हो कि मेहमान टीमों के अभ्यास मुकाबलों में अच्छी पिचें मुहैया कराई जाएं.' इंग्लैंड ने जब 2012-13 में भारतीय मैदानों पर टेस्ट सीरीज जीती थी, तब सीरीज के पहले इंग्लिश टीम ने तीन अभ्यास मुकाबले खेले थे.

'भारत में एक बल्लेबाज के लिए शुरुआती 30 गेंदें अहम'
एलेस्टर कुक ने यहां इंग्लैंड की बैजबॉल शैली पर भी लिखा. वह भारत दौरे पर भी इंग्लैंड की इस खेल शैली के प्रति आशान्वित नजर आए. उन्होंने लिखा, 'मैं अब सोचता हूं कि यह (बैजबॉल) सफलता का अच्छा मौका बनाती है. इंग्लैंड टीम भारतीय उपमहाद्वीप में बल्लेबाजी के पारंपरिक नियमों को नहीं मानेंगे.' इसी के साथ कूक ने यह भी लिखा कि भारतीय पिचों पर एक बल्लेबाज के लिए शुरुआती 30 गेंद सबसे अहम होती है. यही गेंदें उन्हें पिच को परखने और आगे बड़ी पारी खेलने का अभ्यास कराती हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: इंग्लैंड के गेम प्लान से कैसे निपट सकती है टीम इंडिया? मोंटी पानेसर ने उदाहरण के साथ समझाया

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget