एक्सप्लोरर

मोहम्मद हफीज पर भड़के शोएब अख्तर, बोले- नहीं करना चाहिए था यह काम

पाकिस्तान की टीम को अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है. इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले बोर्ड ने सभी खिलाड़ियों के कोरोना टेस्ट करवाए.

पाकिस्तान क्रिकेट में पिछले कुछ दिनों से क्रिकेटर्स के कोरोना टेस्ट को लेकर नया विवाद छिड़ गया है. पाकिस्तान ने पिछले हफ्ते इंग्लैंड जाने वाले सभी 29 खिलाड़ियों के कोरोना टेस्ट करवाए थे. दिग्गज खिलाड़ी हफीज समेत 10 क्रिकेटर्स की पहली कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. लेकिन हफीज ने बिना बोर्ड की जानकारी के प्राइवेट लैब से टेस्ट करवाकर उसकी रिपोर्ट को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि हफीज को ऐसा नहीं करना चाहिए था.

इससे पहले पीसीबी भी हफीज के अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करने के फैसले पर आपत्ति जता चुका है. पीसीबी ने शनिवार को बताया कि हफीज उन छह खिलाड़ियों में से हैं जिनका दूसरा टेस्ट निगेटिव आया है. हालांकि अभी उनका इंग्लैंड दौरे पर जाना तय नहीं है.

अख्तर ने अपने यूटयूब चैनल पर कहा, "पीसीबी ने थोड़ा मिसमैनेजमेंट किया, हमने अचानक से खिलाड़ियों की टेस्टिंग करना शुरू कर दी, अब खिलाड़ी पॉजिटिव आ रहे हैं. कोरोनावायस से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका शायद लाहौर है इसके बाद काराची. मैं कह सकता हूं कि अगर आप लगातार टेस्ट करते रहेंगे तो आपको ज्यादा से ज्यादा पॉजिटिव मामले मिलेंगे."

हफीज को नहीं भेजा गया इंग्लैंड

उन्होंने कहा, "अब जबकि टेस्ट हो चुके हैं, मेरी हफीज को सलाह यह है कि वे दोबारा टेस्ट कराएं, लेकिन उन्हें टेस्ट का परिणाम ट्विटर पर नहीं पोस्ट करना चाहिए था. उन्हें सीधे पीसीबी को यह बात बतानी चाहिए थी. आप बोर्ड से संबंध खराब नहीं कर सकते. इंग्लैंड का दौरा पाकिस्तान के लिए काफी बड़ा है. अगर हमें वहां टेस्ट सीरीज जीतनी है तो हमें वहां अपनी मजबूत टीम भेजनी चाहिए."

बता दें कि पाकिस्तान की 19 सदस्यों वाली टीम रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है. जिन खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है उन्हें इंग्लैंड भेजने पर बाद में विचार किया जाएगा. पाकिस्तान के सभी क्रिकेटर्स को इंग्लैंड में 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहना होगा. दोनों देशों के बीच सीरीज अगस्त में खेली जाएगी.

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर पूर्व कप्तान की मांग, दर्शकों के साथ खेला जाए यह टेस्ट मैच
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget