एक्सप्लोरर

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में तेज गेंदबाज आकाश दीप को मिला डेब्यू का मौका, हेड कोच राहुल द्रविड़ ने सौंपी कैप

Akash Deep: तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के ज़रिए भारत के लिए डेब्यू किया. राहुल द्रविड़ ने आकाश को टेस्ट कैप सौंपी.

Akash Deep Debut: इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेले जाने वाले टेस्ट के ज़रिए आकाश दीप को भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है. भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ ने आकाश दीप को डेब्य टेस्ट कैप सौंपी है. तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप को जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया. बुमराह को रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से आराम दिया गया है. 

इससे पहले राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट के ज़रिए सरफराज़ खान और ध्रुव जुरेल ने भारत के लिए डेब्यू किया था. अब रांची टेस्ट में आकाश दीप की किस्मत खुली. आकाश भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 313वें खिलाड़ी बने. 

आकाश दीप ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टेस्ट टीम में जगह हासिल की. बंगाल के लिए फर्स्ट क्लास खेलने वाले आकाश दीप ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने केरला के खिलाफ आखिरी रणजी मुकाबला खेला, जिसमें 1 विकेट झटका था. इससे पहले आकाश इंडिया-ए के लिए इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ खेलते हुए दिखाई दिए थे. इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ पहले मुकाबले में आकाश ने 2 विकेट झटके थे. इसके बाद इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दूसरे मुकाबले में उन्होंने 6 और तीसरे में 5 विकेट चटकाए थे. 

अब तक ऐसा रहा करियर 

आकाश अब तक 30 फर्स्ट क्लास, 28 लिस्ट ए और 41 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं.  फर्स्ट क्लास की 49 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 23.58  की औसत से 104 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका मैच बेस्ट 10/112 का रहा है. इसके अलावा लिस्ट-ए मैचों की 28 पारियों में बॉलिंग करते हुए आकाश ने 24.50 की औसत से 42 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें उनका बेस्ट फिगर 3/6 का रहा है. वहीं टी20 की 41 पारियों में आकाश दीप ने बॉलिंग करते हुए 22.81 की औसत से 48 विकेट खाते में डाले, जिसमें उनका बेस्ट 4/35 का रहा है. 

 

ये भी पढे़ं...

IPL 2024: ऋषभ पंत खेलेंगे, लेकिन नहीं मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली कैपिटल्स ने किया बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget