एक्सप्लोरर

धोनी को टी-20 टीम से बाहर किए जाने के फैसले का अगरकर ने किया समर्थन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने भारतीय टी-20 टीम से बाहर किए जाने के फैसले को सही बतााया है.

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 टीम से बाहर किए जाने के चयनकर्ताओं के फैसले का पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने बचाव किया है. अजित अगरकर का मानना है कि मुख्य चनयकर्ताओं ने धोनी को टी-20 टीम से बाहर रखने का सही फैसला लिया है.

अगरकर ने एमएसके प्रसाद का बचाव करते हुए कहा है कि धोनी को टीम से बाहर करने का उनका फैसला सही है. साल 2019 और 2020 में टीम को वर्ल्डकप खेलना है ऐसे में भारतीय टीम को अभी से धोनी का विकल्प तलाशने की जरूरत है. ऐसे में ऋषभ पंत जैसे युवा विकेटकीपर बल्लेबाजों को मौका मिलना चाहिए ताकि वर्ल्डकप से पहले वह अपने आप को साबित कर सके.

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत के दौरान अगर ने टीम के चयन को लेकर भी अपनी बात रखी. अगरकर का मानना है कि सिर्फ प्रदर्शन के आधार पर ही टीम में किसी को जगह मिलनी चाहिए ना कि नाम के आधार पर है. टीम चयन में पारदर्शिता का होना बहुत जरूरी है.

हालांकि, धोनी को टीम से बाहर किए जाने के बाद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें टीम से निकाला नहीं गया है बल्कि आराम दिया गया है.

हाल के कुछ दिनों में धोनी का लिमिटेड ओवर्स में बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा है. यही वजह है कि अब धोनी के फॉर्म को लेकर सावल खड़े होने लगे है. हालांकि फिर भी भारतीय विश्वकप टीम में धोनी की जगह पक्की समझी जा रही है.

इसमें कोई दो राय नहीं कि पिछले कुछ समय से धोनी बल्लेबाजी में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. वे कुछ खास नहीं कर रहे हैं लेकिन विकेट के पीछे उनके अनुभव को टीम के कप्तान विराट कोहली अच्छी तरह से जानते हैं. धोनी ना सिर्फ कीपिंग बल्कि कोहली को कप्तानी और मैच के दौरान रणनीति बनाने में भी योगदान देते हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
वेस्टइंडीज पर PAK का पलटवार, तेज गेंदबाजों ने झटके 10 विकेट; शान मसूद चमके
वेस्टइंडीज पर PAK का पलटवार, तेज गेंदबाजों ने झटके 10 विकेट; शान मसूद चमके
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
'ओवरऑल फिटनेस पर ध्यान दें', लक्ष्मण की वैभव सूर्यवंशी को नसीहत
'ओवरऑल फिटनेस पर ध्यान दें', लक्ष्मण की वैभव सूर्यवंशी को नसीहत

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget