एक्सप्लोरर

T-20 क्रिकेट में बनाए 5000 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी तमीम इकबाल समेत इन खिलाड़ियों को नहीं मिली IPL में जगह

IPL में टफ कॉम्पिटिशन की वजह से बहुत सारे खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं, जिन्हें इस लीग में खेलने का मौका नहीं मिलता. कुछ खिलाड़ी तो ऐसे हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 5000 से ज़्यादा रन बनाए हैं, लेकिन फिर भी वो भी तक IPL में नहीं खेल सके हैं.

नई दिल्ली: IPL को दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग माना जाता है. इस लीग में बड़े-बड़े खिलाड़ी अपना जलवा दिखाते हैं. क्रिकेट फैंस हर साल इस लीग का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं. IPL में हर साल तमाम विदेशी खिलाड़ी खेलने आते हैं और उनमें से कुछ सफल होते हैं तो वहीं कुछ असफल भी होते हैं. हालांकि, टफ कॉम्पिटिशन की वजह से बहुत सारे खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं, जिन्हें इस लीग में खेलने का मौका नहीं मिलता.

आज हम आपको ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 5000 से ज़्यादा रन बनाए हैं, लेकिन फिर भी वो भी तक IPL में नहीं खेल सके हैं.

तमीम इकबाल

बांग्लादेश का ये खब्बू बल्लेबाज़ तेज़ी से रन बनाने के लिए मशहूर है. तममी शुरुआती ओवरों में तो गेंदबाज़ों दवाब बनाने में माहिर माने जाते हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने आईपीएल का एक भी मैच नहीं खेला है. तमीम इकबाल को 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया ने खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. तमीम ने 206 टी-20 मुकाबलों में 5,766 रन बनाए हैं.

2013 के बाद तमीम को दोबारा IPL में किसी टीम ने खरीदा भी नहीं है. उन्होंने टी-20 क्रिकेट में तीन शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं. हालांकि तमीम का जलवा बाकी टी-20 लीग में लगातार देखने को मिलता रहा है. वो पाकिस्तान सुपर लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं.

जेम्स विंस

इंग्लैंड के इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ को भी आईपीएल में अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. 29 साल के जेम्स विंस 219 टी-20 मैचों में 5,740 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं. इतना ही नहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134 का रहा है, जिसे टी-20 क्रिकेट में एक बेहतरीन स्ट्राइक रेट कहा जाएगा.

पॉल स्टर्लिंग

आयरलैंड के विस्फोटक ओपनर पॉल स्टर्लिंग लगातार अपनी बल्लेबाजी से खबरों में बने रहते हैं. 2008 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे स्टर्लिंग को अब तक IPL में किसी ने नहीं खरीदा है.

स्टर्लिंग अब तक 217 टी-20 मैचों में 5,473 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 140 से ज़्यादा का है. उन्होंने इस दौरान एक शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने टी-20 में 69 विकेट भी लिए हैं.

डेविड मलान

इंग्लैंड के लिए पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ धुंआधार शतक लगाने वाले डेविड मलान काफी पुराने खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें भी अब तक IPL खेलने का मौका नहीं मिला है. मलान ने अब तक 200 टी-20 मैचों में 5,430 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 130 के करीब रहा है.

उन्होंने टी-20 क्रिकेट में पांच शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं. इस साल भी मलान को कोई खरीदार नहीं मिला.

रिकी वेसेल्स

इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रिकी वेसेल्स ने 220 टी-20 मैचों में 5,305 रन बनाए हैं. 136 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले वेसेल्स ने टी-20 में एक शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं. टी-20 में इतना अनुभव होने के अलावा उन्होंने 200 से ज़्यादा फर्स्ट-क्लास मैच भी खेले हैं. हालांकि, उनका प्रदर्शन किसी का ध्यान नहीं खींच सका और 34 साल के होने के बावजूद वह इंग्लैंड के लिए या फिर IPL में नहीं खेल सके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget