एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के लिए 8 नंबर पर 'जैक कैलिस' ने मचाया कोहराम? 5 चौके और 4 छक्के जड़ बना डाले 74 रन

England vs Sri Lanka 2nd Test: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन शतक जड़ने के बाद जो रूट ने कहा कि उन्हें लगा कि उनके साथ जैक कैलिस खेल रहे हैं. यहां जानें रूट ने किसके लिए ऐसा कहा.

Joe Root on Gus Atkinson in Hindi: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. इस मैच में जो रूट ने शतक जड़ने के बाद ऐसा बयान दिया कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस सुर्खियों में आ गए हैं. रूट ने आठ नंबर पर बैटिंग करने आए गस एटकिंसन की तारीफ में यह बयान दिया. 

बता दें कि इंग्लैंड के लिए दूसरे टेस्ट में आठ नंबर पर खेलते हुए गस एटकिंसन ने 81 गेंद में नाबाद 74 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले. वहीं जो रूट ने 143 रन बनाए. रूट ने एटकिंसन की तारीफ करते हुए जैक कैलिस का नाम लिया. 

जो रूट ने कहा, "हां, यह अच्छा था. मैं आपको बताऊंगा कि दूसरे छोर पर गस्सी (गस एटकिंसन) को बल्लेबाजी करते हुए देखना अच्छा क्यों था. दूसरे छोर पर रहते हुए जब उन्होंने सीधे छक्के लगाए, तो वे अविश्वसनीय शॉट थे. यह जैक कैलिस जैसे किसी खिलाड़ी को खेलते हुए देखने जैसा था. यह उनकी छोटी सी बेहतरीन पारी थी और इस दौरान कुछ अच्छी साझेदारियां भी हुईं."

जो रूट ने लगाया 33वां शतक

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जो रूट ने 206 गेंद में 143 रनों की पारी खेली. इस दौरान रूट के बल्ले से 18 चौके निकले. 33 साल के जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में यह 33वां शतक है. वहीं पिछले चार सालों में रूट का यह 16वां शतक है. इसके साथ ही जो रूट अब फैब-4 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

ऐसा रहा दूसरे टेस्ट का पहला दिन 

लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने सात विकेट पर 358 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 143, गस एटकिसंन ने नाबाद 74, बेन डकेट ने 40 और हैरी ब्रूक ने 33 रनों की पारी खेली. वहीं डेनियल लॉरेंस 09, कप्तान ओली पोप 01, विकेटकीपर जैमी स्मिथ 21 और क्रिस वोक्स 06 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा और मिलन रत्नायके ने दो-दो विकेट लिए.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget