एक्सप्लोरर

अफरीदी ने एक बार फिर गंभीर को निशाने पर लिया, कहा- एक इंसान के तौर पर पसंद नहीं

अफरीदी और गंभीर के बीच सोशल मीडिया पर अक्सर बहस देखने को मिलती है. गंभीर भी अफरीदी को निशाने पर लेने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते.

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अब क्रिकेट के मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेलते. लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच बेहद ही तीखी बहस देखने को मिलती है. शाहिद अफरीदी ने कहा है कि वह एक इंसान के तौर पर गौतम गंभीर को अच्छा नहीं मानते हैं.

अफरीदी ने कहा है कि वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को एक बल्लेबाज के तौर पर हमेशा पसंद करते थे, लेकिन एक इंसान के तौर पर वह उन्हें अच्छा नहीं मानते. अफरीदी ने कहा, 

" एक क्रिकेटर को तौर पर, एक बल्लेबाज के तौर पर मैंने हमेशा उन्हें पसंद किया है लेकिन एक इंसान के तौर पर, वह कई बार ऐसी चीजें कर जाते हैं कि आप सोचते तो कि जाने दो यार, उनके साथ कुछ समस्या है. उनके फिजियो ने हमेशा यह बताया है. "
-

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने हाल ही में कोरोना वायरस को मात दी है. अफरीदी के साथ उनकी पत्नी और बेटी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं. अफरीदी ने कोरोना वायरस की चपेट में आने की जानकारी दी थी तब गौतम गंभीर ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की. गंभीर का कहना था कि उन्हें अफरीदी पसंद नहीं हैं पर उनकी कामना है कि वह जल्दी ठीक हो जाएं.

विवादित बयान से चर्चा में रहते हैं अफरीदी

दरअसल अफरीदी और गौतम गंभीर अक्सर दोनों देशों के आपसी विवाद की वजह से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को निशाना बनाते हैं. हाल ही में शाहिद अफरीदी ने कश्मीर और पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था जिसके बाद भारतीय सांसद गौतम गंभीर ने उन्हें करारा जवाब दिया.

इतना ही नहीं इस विवादित बयान की वजह से युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने शाहिद अफरीदी के साथ अपनी दोस्ती को खत्म करने का एलान भी कर दिया था. दोनों खिलाड़ियों ने कहा था कि वह अफरीदी के साथ कोई संबंध नहीं रखेंगे.

2008 सिडनी टेस्ट: इस अंपायर की दो गलतियां पड़ी थी टीम इंडिया पर भारी, अब खुद किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget