एक्सप्लोरर

ACC U19: पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने दर्ज की धमाकेदार जीत

एशिया कप अंडर 19 टूर्नामेंट में भारत ने पहले मुकाबले में नेपाल को 171 रनों से रौंदा

सीनियर टीम के एशियाई चैंपियन बनने के बाद अब भारत की अंडर 19 टीम ने धमाकेदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने नेपाल पर 171 रनों की बड़ी जीत दर्ज की.

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल (104) की शतकीय पारी और विकेटकीपर प्रभासिमर सिंह के 84 रन के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 304 रन बनाए. जवाब में नेपाल की टीम बेहतरीन गेंदबाजी के आगे 36.4 ओवर में महज 133 रन पर ऑल आउट हो गई.

यशस्वी ने देवदत्त(30) के साथ पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दी. कप्तान पवन शाह महज 13 रन ही बना सके लेकिन इसके बाद प्रभासिमर सिंह ने यशस्वी का बेहतरीन साथ दिया और स्कोर को 200 के करीब पहुंचा दिया. 197 के कुल योग पर यशस्वी के आउट होने के बाद भारत की पारी थोड़ी लड़खड़ा गई लेकिन अंत में टीम 9 विकेट गंवा कर 300 का आंकड़ा पार करने में सफल रही.


विशाल स्कोर के सामने नेपाल की शुरुआत खराब रही और टीम ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवा दिए. एक समय नेपाल ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 95 रन बना लिए थे लेकिन इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार चलता रहा और अंत में टीम 133 पर ढेर हो गई. नेपाल के छह खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार करने में असफल रहे जबकि कप्तान आशिफ शेख ने सर्वाधिक 25 रन बनाए.

भारत के लिए सिद्धार्थ देसाई और हर्ष त्यागी ने तीन-तीन विकेट लिए. यशस्वी मैन ऑफ द मैच रहे. उन्होंने 113 गेंद की पारी में पांच छक्के और आठ चौके लगाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: पडिक्कल के बाद केएल राहुल ने पूरा किया अर्धशतक, 150 पार भारत
LIVE: पडिक्कल के बाद केएल राहुल ने पूरा किया अर्धशतक, 150 पार भारत
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget