एक्सप्लोरर

AB de Villiers Retirement: अब आईपीएल में नजर नहीं आएंगे डिविलियर्स, ये हैं उनकी 5 धमाकेदार पारियां

AB de Villiers Retirement: एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में कई यादगार पारियां खेली हैं. वे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे हैं.

AB de Villiers Retirement: दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने शुक्रवार को सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. इंटरनेशनल क्रिकेट से वे साल 2018 में ही संन्यास ले चुके थे. अब वे आईपीएल और बिग बैश जैसी फ्रेंचाइजी लीग में भी नजर नहीं आएंगे. आईपीएल में उनकी ताबड़तोड़ पारियों के चलते भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के बीच वे खासे लोकप्रिय रहे हैं. यहां हम उनकी उन्हीं कुछ बेजोड़ पारियों की यादें लेकर आए हैं..

IPL 2015: जब दूसरे विकेट के लिए कोहली और डिविलियर्स के बीच हुई रिकॉर्ड 215 रन की नाबाद साझेदारी
साल 2015 में डिविलियर्स ने यह बेजोड़ पारी खेली थी. आईपीएल का 46वां मैच था और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर को टॉप-4 में बने रहने के लिए लगातार मुकाबले जीतने की जरूरत थी.  मैच शुरू हुआ और आरसीबी ने महज 20 रन पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया. यहां से डिविलियर्स की दमदार पारी शुरू हुई. उन्होंने आते ही बाउंड्रीज़ लगाना शुरू कर दीं. इस मैच में डिविलियर्स ने 59 गेंद पर 133 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. अपनी इस पारी में उन्होंने 19 चौके और 4 छक्के जड़े थे. इस मैच में उन्होंने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 215 रन की नाबाद साझेदारी की थी. आरसीबी ने यह महत्वपूर्ण मुकाबला 39 रन से जीता था.

IPL 2009: चेन्नई के खिलाफ यादगार शतक
आईपीएल के शुरुआती सीजन में डिविलियर्स दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते थे. साल 2009 में दिल्ली के लिए उन्होंने यादगार शतक जड़ा था. दरअसल, चेन्नई के खिलाफ दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन लौट गए थे. 8 रन के स्कोर पर सहवाग और गंभीर के आउट होने के बाद डिविलियर्स ने मैदान संभाला और 54 गेंदो पर 105 रन की पारी खेल डाली. वे आखिरी तक नाबाद रहे. उनकी इस दमदार पारी की बदौलत दिल्ली ने चेन्नई के खिलाफ यह मैच 9 रन से जीता था.

IPL 2014: 19वें ओवर में डेल स्टेन को जड़ दिए 24 रन
आरसीबी को 2 ओवर में 28 रन की जरूरत थी. डिविलियर्स के सामने डेल स्टेन थे, जिन्होंने अपने 3 ओवर में महज 15 रन दिए थे. स्टेन ने पहली गेंद डाली और डिविलियर्स ने पुल शॉट खेलकर उसे 6 रन के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया. इसके बाद अगली 5 गेंदों पर भी डिविलियर्स का बल्ला घुमता रहा. इस ओवर में डिविलियर्स ने स्टेन के खिलाफ 24 रन निकाले और जीत की राह आसान कर दी. इस मैच में डिविलियर्स ने 41 गेंद पर 89 रन जड़े थे. अपनी पारी में उन्होंने 8 छक्के लगाए थे.

IPL 2018: दिल्ली के खिलाफ 39 गेंद पर 90 रन की पारी
175 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही आरसीबी की शुरूआत धीमी रही थी. 5वें ओवर तक टीम के खाते में 30 रन ही आ पाए थे और 2 विकेट गिर चुके थे. डिविलियर्स ने एक बार फिर आते ही बाउंड्रीज़ लगाना शुरू की और ताबड़तोड़ अंदाज में 39 गेंद पर 90 रन जड़ डाले. आरसीबी ने यह मुकाबला 2 ओवर शेष रहते ही जीत लिया.

IPL 2016: गुजरात लॉयंस के खिलाफ अकेले दम पर जिताया मैच
159 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही आरसीबी एक समय 6 ओवर में महज 29 रन ही बना पाई थी. टीम के 5 बल्लेबाज भी पवेलियन लौट गए थे. यहां से डिविलियर्स ने कमान संभाली और 47 गेंद पर 79 रन की पारी खेलकर टीम को 10 गेंदे बाकी रहते ही जीत दिला दी.

AB de Villiers Retirement: एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा, आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे

Tim Paine Scandal: सहकर्मी को अश्लील फोटो भेजने वाली घटना को याद कर मीडिया के सामने रोए टिम पेन, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget