एक्सप्लोरर

AB de Villiers Retirement: एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा, आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे

AB de Villiers Retirement: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से साल 2018 में संन्यास लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी नजर नहीं आएंगे.

AB de Villiers Retirement: साउथ अफ्रीका के तुफानी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने सभी तरह के क्रिकेट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है. वे अब आईपीएल जैसी फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में नजर नहीं आएंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट से वे 2018 में ही सन्यास ले चुके थे. डिविलियर्स ने एक भावुक ट्वीट के जरिए अपना यह फैसला जाहिर किया है.

डिविलियर्स ने लिखा है, 'मेरी यात्रा शानदार रही है, लेकिन अब मैंने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लेने का फैसला किया है. घर के पीछे अपने बड़े भाइयों के साथ क्रिकेट खेलने से लेकर अब तक मैंने इस खेल को खूब मजे और ऊर्जा के साथ खेला है. अब 37 साल की उम्र में वो आग इतनी तेज नहीं जल रही है.’ अपने इस ट्वीट में डिविलियर्स ने अपनी फोटो के साथ हिंदी में भी धन्यवाद लिखा है.

डिविलियर्स ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए. उन्होंने अपने एक ट्वीट में परिवार का भी शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मेरे माता-पिता, पत्नी, बच्चे और भाईयों के त्याग के बिना यह सब संभव नहीं था. अब मेरे जीवन के नए अध्याय में मेरा परिवार मेरी प्राथमिकता होगा.

डिविलियर्स ने अपने ट्वीट में अपने साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को भी धन्यवाद कहा है. उन्होंने यह भी लिखा है कि क्रिकेट ने मुझ पर हमेशा दया दिखाई है. दुनिया में मैं जहां भी खेला- आरसीबी, टाइटंस, प्रोटियाज.. हर जगह मुझे अकल्पनीय अनुभव और मौके मिले. मैं इसके लिए हमेशा आभारी रहूंगा.

आईपीएल में खूब चला है डिविलियर्स का बल्ला
एबी डिविलियर्स आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. उन्होंने 184 आईपीएल मैचों में 39.70 की औसत से 5162 रन बनाए हैं. इनमें तीन शतक और 40 अर्धशतक शामिल रहे.

डिविलियर्स का इंटरनेशनल करियर

टेस्ट करियर: डिविलियर्स ने अपने देश के लिए 114 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में 50.66 की औसत से 8765 रन बनाए. इनमें 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं. टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 278 रहा है.

वनडे करियर: एबी डिविलियर्स ने 228 वनडे मैच खेले. इनमें उन्होंने 53.50 की औसत से 9,577 रन बनाए. वनडे में उनके नाम 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 176 रन है.

टी20 करियर: डिविलियर्स ने 78 टी-20 मुकाबलों में 1672 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 26.12 का रहा. क्रिकेट के इस सबसे छोटे फार्मेट में उन्होंने 10 अर्धशतक जड़ें हैं. 79 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है.

यह भी पढ़ें..

Team India के पक्ष में है रांची मैदान का इतिहास, New Zealand से पांच साल पुराना हिसाब चुकाने का भी है मौका

मनीष पांडे का कमाल: पहले आखिरी गेंद पर किया रन आउट, फिर सुपर ओवर में छक्का लगाकर टीम को दिलाई जीत, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget